मारवाड़ मूण्डवा। (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पुलिस थाना क्षेत्र के गांव खुडखुडा खुर्द के समीप खेत से घर आ रहे व्यक्ति के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तुलछाराम अपने खेत से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान चौराहे से निकलते समय रविवार रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। इससे तुलछाराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव मूण्डवा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया, जहां सोमवार प्रातः डॉ राकेश सिरोही शहर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मूंडवा थाना अधिकारी रीछपाल सिंह चौधरी ने बताया कि मृतक के परिवार जनों ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि रात 8 बजे मृतक तुलछाराम पुत्र पाबूराम उम्र 40 वर्ष अपने खेत से घर की ओर आ रहा था, इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। पुलिस मामला दर्ज करके अनुसंधान कर रही है







