हड्डी खोड़ा बन गया ग्रामीणों के लिए फोड़ा, बदबू से पूरा गांव हो गया परेशान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में 132 जीएसएस के पास बना नया हड्डी खोड़ा ग्रामीणों के लिए बदबू का फोड़ा बन गया है। पिछले 10 दिनों से यहां पर 250 से ज्यादा मृत पशु दफनाए गए है, लेकिन पथरीली जमीन होने की वजह से पशु पूरी तरह से दफना नहीं पा रहे हैं। ऐसे में कुत्ते ,जंगली सूअर इन मृत पशुओं को वापस बाहर निकालते नजर आ रहे हैं, ग्रामीण मोहम्मद रफीक पांडू, बाबा नूर, ताज मोहम्मद, रफीक अली, कालू मोहम्मद, निंबाराम मेघवाल, प्रहलाद राम, भारूराम, अब्दुल रशीद माइकल ने बताया कि पिछले 3 दिनों से इन मृत पशुओं की बदबू से पूरा गांव परेशान हो उठा है। वहीं इस बदबू से इंसानों में बीमारी फैलने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने यहां पर मृत पशु नहीं डालने की मांग की है।
इस मौके पर बाबा नूर और अब्दुल रशीद पांडू ने समस्या बताते हुए कहा कि यह हड्डी खोड़ा की जमीन दूसरी जगह सरकार को आवंटित करनी चाहिए, वरना आने वाले समय में ग्रामीण बीमार पड़ जाएंगे। सोमवार को इस मार्ग से गुजर रहे दलित नेता दुर्गसिंह चौहान ने यहां पर रुककर ग्रामीणों से बातचीत की और संबंधित अधिकारियों से हाथों-हाथ समस्या को दूर करने की बात कहीं। चौहान ने बताया कि अगर दो दिनों में समस्या का समाधान नहीं होता है, तो प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इनका कहना है

हमारी टीम पिछले 10 दिनों से गायों को दफनाने का कार्य कर रही है, लेकिन मौसम सही नहीं होने की वजह से बदबू आ रही है, मंगलवार को हम दूसरी जगह से मिट्टी लाकर इनके ऊपर फिर डालेंगे और यहां पर जानवर फिलहाल नहीं डाले जाएंगे।
– राजेंद्र मिर्धा, ग्राम सेवक, रूण।

लंबी बीमारी से पशुपालक और ग्रामीण परेशान हो चुके हैं फिर भी गांव में दो जगह हड्डी खोड़ा और खेतों में भी काफी जगह मृत पशुओं को दफनाए जा रहे हैं, बदबू की वजह से ग्रामीणों को समस्या हैं तो हम समस्या का समाधान आज ही करेंगे।
– रामेश्वर गोलिया, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now