24 जिलों में फैली लम्पी, पशु चिकित्सकों के 70 प्रतिशत पद रिक्त, सरकार उदासीन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पशु चिकित्सकों की भर्ती शीघ्र करवाने के लिए पालिकाध्यक्ष ने उठाई मांग

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। मूण्डवा नगर पालिका की अध्यक्ष अल्का कंदोई और भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री लक्ष्मीनारायण मुंडेल ने प्रदेश में गौवंश में फैल रही लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री से मांग की।
पालिकाध्यक्ष कंदोई ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 24 जिलों में गौवंश तेजी से फैल रही लम्पी स्किन डिजीज के चपेट में आ कर अकाल मौत मर रहे है। यह संख्या लगातार बढती जा रही है। इधर प्रदेश में पशु चिकित्साधिकारी के 70 प्रतिशत पद रिक्त होते हुए भी पशु-चिकित्साधिकारी भर्ती 2019 प्रक्रिया का मामला लम्बे समय से न्यायालय मे लम्बित रहना कहीं ना कहीं पशुपालन विभाग एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग की उदासीनता दर्शाता है।
मूण्डेल ने कहा कि 3 वर्षों से अधिक समय से लम्बित पड़ी पशु चिकित्साधिकारी भर्ती 2019 को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाकर प्रदेश के गौवंश एवं अन्य पशुधन को लम्पी स्किन डिजीज द्वारा काल का ग्रास बनने से रोका जाये एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं पुलिस ने पुलिस दिवस पर सहभोज का आयोजन कर समुदाय व पुलिस के बीच जगाया परस्पर सहयोग और सद्भाव, थाना परिसर में विद्यार्थियों को पुलिस की पूर्ण कार्यप्रणाली समझाई और साइबर सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Advertisements
Advertisements
Advertisements
22:01