हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे मेघवाल समाज के लोगों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, आखिर डिप्टी गोमाराम की समझाईश पर माने और शाम तक जाते किया अंतिम संंस्कार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे मेघवाल समाज के लोगों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार,

आखिर डिप्टी गोमाराम की समझाईश पर माने और शाम तक जाते किया अंतिम संंस्कार

लाडनूं। निम्बी जोधां में मिले युवक के शव के पोस्टमार्टम के बाद मेघवाल समाज के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मना कर दिया और वे निम्बी के उपतहसील कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। सभी परिजनों व समाज के लोगों ने पुलिस व प्रशासन के समक्ष मृतक गोपाल की हत्या के मुल्जिमों को गिरफ्तार करने व सजा दिलवाने की मांग की। गौरतलब है कि बुधवार खो सुबह ही उप तहसील के सामने औंधे मुंह गिरी हुई लाश के मिलने और उसके चेहरे पर चोट, खून से सना पत्थर और बिखरा खून मिलने से मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दी थी तथा दो व्यक्तियों पर हत्या का संदेह व्यक्त किया था। इसके बाद थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये और उन्होंने परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। दोपहर बाद जब मामला अधिक बढ़ता दिखाई दिया, तो डीडवाना से पुलिस उप अधीक्षक गोमाराम बिजारणियां भी मौके पर पहुंच गये और परिजनों की पूरी बात को सुना। उनकी मांग को सुनने के बाद उन्होंने जल्दी ही मुल्जिमों को गिरफ्तार करने व मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों को सजा देने का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस ने दो संदिग्धों को डिटेन भी किया है। डिप्टी गोमाराम बिजारणियां व थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने की हामी भरी। देर शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि उपतहसील निम्बी जोधा के पास बुधवार को सुबह मृत मिले गोपालराम पुत्र पदमाराम उम्र 27 वर्ष निवासी राजोद का निम्बी जोधा में ननिहाल है। वह करीब 25 वर्षों से निम्बी जोधा में रह रहा था। वह मजदूरी का काम करता था। वह मंगलवार को शाम 4 बजे से घर से निकला हुआ था। उसके साथ दो अन्य लोग भी देखे गए थे। पुलिस आस पास के सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाल कर ही असलियत कख पता लगा पाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now