निम्बी जोधा में 8 जनवरी को होगा पथसंचलन
लाडनूं में 12 जनवरी को हिन्दू शक्ति संगम विराट पथसंचलन आयोजित होगा
लाडनूं । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निम्बी जोधा की बैठक रामेश्वर शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री एडवोकेट नरेंद्र भोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि 1925 में संघ की स्थापना हुई तथा पिछले 97 वर्षों में कार्यकर्ताओं की तपस्या के फलस्वरूप भारतीय संस्कृति का गौरव स्थापित हुआ है तथा आज हिंदू समाज स्वाभिमान से पूरी दुनिया के सामने खड़ा है तथा हिंदू संस्कृति का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है इसके पीछे अनगिनत महापुरुषों का योगदान रहा जिनकी सतत साधना से संघ 2 वर्ष पश्चात 2025 में शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है शताब्दी वर्ष में संघ संपूर्ण देश भर के प्रत्येक गांव तक पहुंचे ऐसी योजना बनाई गई है इसी क्रम में निम्बी जोधा में 8 जनवरी 2023 को भव्य पथ संचलन आयोजित किया जाएगा।सह खंड कार्यवाह कैलाश सोनी ने बताया कि निम्बी जोधा में होने वाले पथ संचलन में निम्बी जोधा उपखंड की भौगोलिक रचना के अनुसार 6 मंडल के 30 गाँवो के स्वयंसेवक भाग लेंगे तथा 12 जनवरी को हिंदू शक्ति संगम लाडनूं में होगा जिसमें लाडनूं तहसील के समस्त कार्यकर्ता भाग लेंगे संचलन को सफल बनाने के लिए ग्राम व बस्ती अनुसार योजना बनाकर अधिक से अधिक स्वयंसेवक संचलन में भाग ले ऐसा प्रयास किया जाएगा।




