राजनैतिक चेतना हो तो सैनी समाज के राज्य में 10 विधायक संभव- गहलोत,

लाडनूं में जैतारण विधायक का सैनी समाज ने किया स्वागत
लाडनूं। स्थानीय सैनी अतिथि भवन में सैनिक क्षत्रिय सभा संस्थान के तत्वावधान में जैतारण विधायक अविनाश गहलोत का यहां सैनी समाज द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक गहलोत ने कहा कि राजस्थान भर में सैनी-माली समाज बहुत बड़ी संख्या में मौजूद है, लेकिन राजनैतिक चेतना के अभाव में वे कोई लाभ प्राप्त नहीं कर पाते हैं। पूरे प्रदेश से इस समाज के मात्र दो ही विधायक होना इसी बात का प्रतीक है। अन्यथा राज्य में न्यूनतम 10 विधायक होने चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, व्यापार, उद्योग, राजनीति आदि सभी क्षेत्रों में आगे बढने, युवाओं के लिए निरूशुल्क कोचिंग आदि सुधार के कदम उठाने और एकजुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर पार्षद व महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने उन्हें लाडनूं और नागौर जिले की सैनी समाज की स्थिति के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सैनिक क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष जंवरीमल पंवार, मंत्री डालमचंद सांखला, महाराजा सैनी संस्थान के संयोजक जगदीश यायावर, पार्षद यशपाल आर्य, भंवरालाल महावर, पूनमचंद मारोठिया, गुलाबचंद चैहान, मुरलीमनोहर टाक, भंवरलाल चैहान, हीरालाल परिहार, चम्पालाल भाटी, प्रेमप्रकाश आर्य, बंशीधर सूईवाल, डा. वीरेन्द्र भाटी मंगल, ओमप्रकाश पंवार, राजेश सांखला, हरजी सैनिक, सुगनचंद सांखला, बाबूलाल सांखला, महावीर प्रसाद तंवर, सुगनचंद माली, रामोतार टाक, अनोपचंद सांखला, मांगीलाल सांखला, मोहनलाल महावर, सुशील तंवर, मांगीलाल महावर, हनुमंतसिंह परिहार, जगदीश टाक, हरिओम टाक, पन्नालाल मारोठिया आदि उपस्थित रहे।




