‘मारो भचीड़ो जोरां सूं, ला’र छूटै चोरां सूं’ का नारा देकर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने राज्य सरकार को उखाड़ने का किया आह्वान,

लाडनूं में भाजपा की जन आक्रोश महासभा में गरजे सभी भाजपा नेता

लाडनूं। केन्द्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा है कि राजस्थान सरकार को हटाने के लिए नया नारा दिया है, ‘मारो भचीड़ो जोरां सूं, ला’र छूटै चोरां सूं’। उन्होंन भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में यहां बस स्टेंड पर आयोजित जन आक्रोश महासभा मे ंएकत्र भीड़ से ये नारे में लगवाए। मेघवाल ने प्रदेश की कांग्रेेस सरकार को कमजोर सरकार बताते हुए कहा कि इस राज में 16 बार पेपर लीक हुए हैं। इनसे युवावर्ग रोजगार की कोई उम्मीद रख ही नहीं सकते। उन्होंने फिर तुकबंदी करते हुए कहा, ‘सरकार हो गई वीक, पेपर हो रहे लीक’। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जो शांति धारीवाल सदन में असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं और आज तक माफी नहं मांगते, उस सरकार को हटा देना चाहिए। राज्य में इस सरकार के दौरान सामूहिक दुष्कर्म हो रहे हैं, पुलिस थाने तक लूटे जा रहे हैं, इस अराजकता के माहौल को मिटाना अब जरूरी हो गया है। इसलिए संकल्प लेकर इस कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन की विशेषताओं के बारे में बताते हुए उनके शासन को श्रेष्ठ बताया तथा कहा कि आज भारत दुनिया की तीसरी ताकत के रूप में खड़ा है, जो दुश्मन को घर में घुस कर मार सकता है। उन्होंने प्रधानमं़त्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन हितकारी योजनाओं के बारे में विवरण देते हुए उनको गरीबों के कल्याण की योजना बताया। अयोध्या विवाद को याद किया, काशी और प्रयागराज के बारे में भी जिक्र किया। महासभा में भाजपा पदाधिकारियों ने केन्द्रीय मंत्री मेघवाल को 51 किग्रा की फूलमाला पहना कर स्वागत किया।
कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की शुरूआत लाडनूं से हो
महासभा के मुख्य वक्ता अविनाश गहलोत ने अपने सम्बोधन में सभा में राज्य की कांग्रेस सरकार के बारे में कहा कि कुर्सी के झगड़े से शुरू हुई इस सरकार में आज तक यही झगड़ा चल रहा है। इस सरकार के बनते ही राहुल गांधी ने दस दिनों के अंदर किसानों का कर्जा माफ करने, बेरोजगारों को भत्ता देने, रोजगार उपलब्ध करवाने, बिजली के बिलों में बढोतरी नहीं करने व रियायत आदि की जो घोषणाएं की थी, वे सब पूरी तरह से थोथी साबित हुई। 10 दिनों का बोला था और 1500 दिन बीत चुके हैं। राज्य में किसी बैंक ने कर्जा माफ नहीं किया। बिजली के बिलों में 5-6 बार बढोतरी कर दी। 2018 की आॅडिट के नाम पर बिजली बिलों की बढोतरी और धमकियां देने व कनेक्शन काट देने तक की करतूतें कर डाली। राजस्थान 32 प्रतिशत बेरोजगारी से देश का पहला बेरोजगार राज्य बन चुका है। विभिन्न अस्थाई व संविदा कार्मिकों को नियमित करने के नाम पर कुछ नहीं किया गया। गहलोत ने कहा कि राज्य में 10 हजार दुष्कर्म और सामुहिक दुष्कर्म के मामले आए हैं। राजस्थान अपराधों में देश का नम्बर वन राज्य बन चुका है। यह केवल झांसों की सरकार है। गहलोत ने कहा कि अब 2023 का बजट 23 जनवरी से शुरू होने वाने सत्र में आएगा, फिर इनके द्वारा मीठी गोलियां दी जाएगी। उन्होंने इस सरकार का सूपड़ा साफ करने की शुरूआत लाडनूं से ही करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष ने किया संकल्प लेने का आह्वान

मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया ने महासभा में कहा कि राज्य में एक भी विभाग ऐसा नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार व्याप्त नहीं हो। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों का नार्को टेस्ट करवा कर भ्रष्ट पाए जाने सीधा जेल में डालने की मांग की। मुरावतिया ने कहा कि राजस्थान की यह सबसे विफल सरकार है। इसमें कोई एक कमी नहीं बल्कि कमियों की लम्बी फेहरिश्त है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता के देहावसान पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘तूं कितनी अच्छी है, तूं कितनी प्यारी है, ओ मां.’ गीत भी गाकर सुनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने कार्यक्रम में सभी लोगों से संकल्प लेकर राज्य में भाजपा सरकार बनाने और लाडनू ंसे भाजपा के सिम्बल को विजयी बनाने का आह्वान किया। सभा को जिला प्रमुख भागीरथ चैधरी, भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी, रथयात्रा के जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह मजेवाला ने भी सम्बोधित करके जनता के आक्रोश को रेखांतिक करते हुए कांग्रेस शासन को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। अंत में महासभा संयोजक जगदीश प्रसाद पारीक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा भाजपा नेता राजेन्द्र सिंंह धोलिया ने किया।
ये सब रहे उपस्थित
महासभा में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. रजनी गावड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य पार्षद, जिला परिषद सदस्य मुरधर कंवर, चूरू जिला प्रमुख रवि आर्य, विधानसभा संयोलजक उमेश पीपावत, रथयात्रा संयोजक नाथूराम कालेरा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनिता वर्मा, कलावती गट्टानी, माया स्वामी, शहर मंडल अध्यक्ष रेणु कोचर, भाजपा की जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, अनु. जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद आर्य, श्याम सुंदर पंवार, नवरत्न खीचड़, मुरलीधर सोनी, लूणकरण शर्मा, सुरेश खीची, बृजराज सिंह आदि के साथ अनेक पार्षद, सरंपच, पंचायत समिति सदस्य आदि के साथ बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रहे।




