आरएएस में चयनित अवन्तिका बरबड़ और हिम्मताराम बावरी का किया गया समारोह व रैली आयोजित कर सम्मान,
मार्गदर्शन, प्रेरणा, सीख के साथ सम्पन्न हुआ बधाइयों, शुभकामनाओं और सम्मान का आयोजन


लाडनूं (kalamkala.in)। हाल ही में घोषित राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित करके किया गया। कांग्रेस नेता लियाकत अली खां की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुरजाराम भाकर थे। कार्यक्रम में नव चयनित आरएएस अवन्तिका बरबड़ व हिम्मताराम बावरी धोलिया का अभिनंदन अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के प्रदेश महामंत्री कालूराम गैनाणा एवं डाॅ. बंशीधर गैनाणा की टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मौजूद रहे अवंतिका के पिता लाला राम व माता विमला का सम्मान किया गया। समारोह के बाद एक विशाल रैली निकाली गई, जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया।
सफलता कोचिंग से नहीं सतत पढ़ाई से मिलती है
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार राजेश विद्रोही ने बेटियों के आगे बढ़ने को सराहनीय बताते हुए अपनी कविता प्रस्तुत की, ‘बाबुल की बेशकीमती थाती है बेटियां, बेटा है चिराग, तो बाती है बेटियां।’ उन्होंने परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता के लिए विद्यार्थियों के लिए आरंभ से ही लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करने को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि सेल्फ स्टडी कर आरएएस में अपनी जगह बनाने वाली इन ग्रामीण प्रतिभाओं ने महंगे कोचिंग संस्थानों में कोचिंग लेने से सफलता मिलने की अवधारणा को निर्मूल कर दिया है। सेवानिवृत परिवहन आयुक्त डाॅ. नानूराम चोयल ने कहा सरकारी सेवा में चयन के बाद सहयोग की उम्मीद लेकर आए लोगों की मदद का दायित्व निभाना चाहिए।राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. गजादान चारण ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। जो लोग मेहनत करते है उनको सफलता अवश्य ही मिलती है। उन्होंने लक्ष्य को साधकर बिना रूके मेहनत करने को सफलता का आधार बताया। समारोह के अध्यक्ष कांग्रेस नेता लियाकत अली खान ने को सम्बोधित करते हुये कहा कि इन प्रतिभाओं ने अपने माता-पिता सहित अपनी समाज व गांव का नाम रोशन किया है। इन्हें अपना कार्य ईमानदारी के साथ करते हुए बिना किसी भेदभाव के सबकी सेवा का भाव रखना चाहिए। अंत में आभार ज्ञापन कालूराम गैनाणा ने किया।
इन सब प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पंचायत समिति के प्रधान हनुमान राम कासणियां, मूलचंद सरपंच ताऊसर, राजेंद्र मंत्री, हनुमानराम मेघवाल जायल, अमरसिंह सीआई, मेघवाल समाज विकास संस्थान डीडवाना अध्यक्ष एस आर लूनिया, सुखदेवाराम डोडवाड़िया डीडवाना, सीआर मेहरा, रामनिवास साहू, गोविंद राम, प्रवासी व्यवसायी राधेश्याम जांगीड़, मनोज जांगीड़ दुगोली, एडवोकेट विकास बुरड़क, पंचायत समिति सदस्य खींवाराम घिंटाला, एसपी वर्मा, भाजपा नेता देवाराम पटेल, गजेंद्र सिंह ओड़ींट, ओमप्रकाश बागड़ा, गोरधन सिंह डाबड़ी, हरिराम खीचड़ निंबी जोधा, डाॅ. लीलावती गोठवाल फिरवासी, रामचन्द्र भाटी, हरिसिंह राठौड़ कोयल, सेवानिवृत एईएन नोरतन मल रेगर, श्यामसिंह चौहान, नगरपालिका के उपाध्यक्ष मुकेश खींची, सेवानिवृत व्याख्याता रामस्वरूप जनागल, भरतपुर के सीडीपीओ सिकरामाराम चौयल, नानूराम गोदारा, राजूराम बिड़ियासर, हडुमान भाकर, सहीराम खीचड़, रामूराम मेघवाल, भीकाराम मेघवाल, गिरधारीलाल, शंकरलाल, श्रवण कुमार सोलंकी, पीयूष कुमार, मंजू चौहान, गुलाब सिंह, हड़मान भाकर आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोटीवेशनल गुरु शंकर आकाश ने किया और कहा कि जो लोग अभावों में पलना और मुश्किलों से लड़ना सीख लेते हैं, उन्हें अपनी मंजिल अवश्य मिलती है। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं को चुनौती भरा क्षेत्र बताते हुए जरूरतमंद और गरीब को न्याय दिलाने को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।






