लाडनूं में रामनवमी महोत्सव पर विशाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन आज, संत धीरजराम जी महाराज का मिलेगा सान्निध्य, शीतला माता चौक से होगा प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भैया बगीची बालाजी मंदिर पर होगी सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में रामनवमी महोत्सव पर विशाल भव्य शोभायात्रा का आयोजन आज, संत धीरजराम जी महाराज का मिलेगा सान्निध्य,

शीतला माता चौक से होगा प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भैया बगीची बालाजी मंदिर पर होगी सम्पन्न

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री रामनवमी महोत्सव समिति लाडनूं के तत्वावधान में रामनवमी महापर्व के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन 26 मार्च गुरुवार को प्रातः 8:30 बजे शीतला माता चौक से प्रारंभ की जाएगी। इस शोभायात्रा में अंतरराष्ट्रीय श्रीरामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के संत श्री धीरजराम जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त होगा। शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर को सजाया गया है। शोभायात्रा के प्रत्येक मार्ग में भगवा द्वार बनाए गए हैं। कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक करके शहर के भगवाकरण में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। भगवान राम की शोभायात्रा को लेकर शहर के सभी नागरिकों में खासा उत्साह है। महिला-पुरुषों सभी ने जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की व्यापक तैयारियां की हैं। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए पेयजल, शर्बत, शिकंजी आदि का बंदोबस्त भी किया जा रहा है। शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पहली पट्टी स्थित भैया बगीची पहुंच कर सम्पन्न होगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now