लाडनूं की पालिकाध्यक्ष रही भोजक की स्मृति में सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की पालिकाध्यक्ष रही भोजक की स्मृति में सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां गढ़ परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाकर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गुलाब रानी भोजक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भाजपा नेता करणीसिंह ने की। श्रद्धांजलि सभा में गौतमदत्त शास्त्री कहा ने कहा, स्व. गुलाब रानी भोजक ने अपने कार्यकाल में लाडनूं शहर के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। वे समाजसेवा की मिसाल रही। उनका सरल और दृढ़ व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके समाजसेवा और नगर विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें अपने समय की एक सशक्त, कर्मठ एवं ईमानदार जनप्रतिनिधि बताया। सभा में स्वर्गीया गुलाब रानी भोजक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं अन्य शहरवासियों ने अपनी श्रद्धा अभिव्यक्त की। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा में लूणकरण शर्मा, बच्छराज नागपुरिया, मुरली मनोहर जांगिड़, सुरेश सोनी, मुकेश शर्मा, जावेद खान, ऊमर खान, रेणु कोचर, मोहन सिंह चौहान आदि कई वरिष्ठ भाजपा नेता, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य और आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नितेश माथुर ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now