69वीं जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में चन्द्राई ने परचम फहराया, 12 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित, नये मैदान से मिली खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने की ऊर्जा- एसीबीईओ कल्याण सिंह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

69वीं जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में चन्द्राई ने परचम फहराया, 12 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित,

नये मैदान से मिली खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने की ऊर्जा- एसीबीईओ कल्याण सिंह

लाडनूं (kalamkala.in)। 69वीं जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में चन्द्राई विद्यालय के 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किए हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्द्राई के तत्वावधान में 22 से 25 सितम्बर तक 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा लॉन टेनिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर के 21 विद्यालयों से कुल 87 खिलाड़ी (38 छात्राएं व 49 छात्र) शामिल हुए।इस प्रतियोगिता में चन्द्राई विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण सिंह राठौड़ ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि पिछले वर्ष निर्मित खेल मैदान ने चन्द्राई के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में नई ऊर्जा दी है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नेमाराम भारी, सोहन भारी, राधेश्याम बिडासर, चेलाराम (सरपंच प्रतिनिधि), पूर्व सरपंच रामदेव भारी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

यह रहा प्रतियोगिता का परिणाम, चंद्राई का परचम फहरा

प्रतियोगिता में यह एक बड़ी उपलब्धि रही कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चन्द्राई से 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। यह उपलब्धि विद्यालय ही नहीं, सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। प्रतियोगिता के टीम परिणाम के अनुसार 17 वर्ष छात्रा दलीय स्पर्धा में प्रथम रा.उ.मा.वि. चन्द्राई रहा और द्वितीय स्थान रा.उ.मा.वि. साण्डास ने प्राप्त किया। 19 वर्ष छात्रा दलीय स्पर्धा में प्रथम स्थान पर रा.उ.मा.वि. चन्द्राई रहा और द्वितीय रा.उ.मा.वि. साण्डास रहा। 17 वर्ष छात्र दलीय स्पर्धा में प्रथम रा.उ.मा.वि. चन्द्राई और द्वितीय स्थान पर शहीद किशोर सिंह रा.उ.मा.वि. हुडास रहा।19 वर्ष छात्र दलीय स्पर्धा में प्रथम रा.उ.मा.वि. चन्द्राई और द्वितीय रा.उ.मा.वि. हीरावती रहे।

यूथ क्लब टोकी-चंद्राई ने किया पुरस्कारों में सहयोग

यूथ क्लब टोकी-चन्द्राई के आर्थिक सहयोग से विजेताओं को ट्रॉफी व मोमेंटो प्रदान किए गए।
यूथ क्लब सदस्य सोहनराम भारी ने कहा कि क्लब बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु हर पल तत्पर रहेगा।प्रतियोगिता संयोजक श्रीमती मंजू बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भूराराम भारी, रामेश्वर लाल, सांवराम, जुगलकिशोर जांगिड़, गणपत राम, व्याख्याता भंवरलाल रेवाड़, राजेन्द्र प्रसाद, भंवरलाल खीचड़, रमेश कुमार, श्रवण कुमार, आशाराम, देवकिशन, राजूराम, नानूराम, लियाकत अली, छोटाराम, निशा, ममता, कानदान चारण, लिछमा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now