लाडनूं में एक माह में 150 अवैध कनेक्शनों सहित कुल 595 पानी के कनेक्शन हटाए, जलदाय विभाग द्वारा चलाया जा रहा है अवैध कनेक्शन काटने एवं बकाया वसूली का अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में एक माह में 150 अवैध कनेक्शनों सहित कुल 595 पानी के कनेक्शन हटाए,

जलदाय विभाग द्वारा चलाया जा रहा है अवैध कनेक्शन काटने एवं बकाया वसूली का अभियान

लाडनूं (kalamkala.in)। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग लाडनूं द्वारा क्षेत्र में अवैध जल कनेक्शन काटने एवं बकाया वसूली अभियान को तेज कर दिया है। विभाग द्वारा पिछले एक महीने में 150 अवैध कनेक्शन काटे जाने के साथ ही कुल 595 पानी के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इस अभियान के दौरान ही सभी उपभोक्ताओं को समय पर बकाया बिल जमा करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है और इसके साथ ही चेतावनी दी जा रही है कि अन्यथा उनका जल संबंध विच्छेद कर दिया जाएगा एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। गुरुवार को जलदाय विभाग की टीम ने लाडनूं में बल्खी गैरेज एवं आसपास के क्षेत्रो में घर-घर जाकर अवैध कनेक्शनों की जांच की एवं उन्हें चेतावनी के साथ निर्देश दिए गए कि वे जल कनेक्शन को नियमित करवाएं एवं जुर्माना राशि विभाग में जमा करवाएं।साथ ही मौके पर ही बकाया राजस्व की वसूली की गई एवं नियमानुसार उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी किए गए।जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता वृत्त डीडवाना-कुचामन के निर्देशानुसार अवैध जल कनेक्शन एवं बकाया राशि वसूली की यह विशेष कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखंड लाडनूं द्वारा गठित विभागीय जांच टीम में सहायक अभियंता हेमराज सैनी, कनिष्ठ अभियंता कमल किशोर, कनिष्ठ अभियंता दीन मोहम्मद, वरिष्ठ सहायक महीप ठोलिया, कनिष्ठ सहायक हिम्मत सिंह, पम्प चालक राजेश भोजक, ओम गौड़ व हनुमान सिंह शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now