ई-मित्र कियोस्क द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने पर होगी सख्त कार्रवाई- प्रोग्रामर योगेश वर्मा, लाडनूं में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा नई ई-मित्र सेवाओं पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ई-मित्र कियोस्क द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने पर होगी सख्त कार्रवाई- प्रोग्रामर योगेश वर्मा,

लाडनूं में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा नई ई-मित्र सेवाओं पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, लाडनूं द्वारा ब्लॉक के समस्त ई-मित्र संचालकों के लिए वेबेक्स वीसी (Webex VC) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ई-मित्र पर प्रारंभ की गई नवीन सेवाओं तथा नई आर.एफ.पी. (RFP) के तहत प्राप्त नियमों एवं दिशा-निर्देशों से ई-मित्र धारकों को अवगत कराना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोग्रामर योगेश कुमार वर्मा ने की।

नई सेवाओं के क्रियान्वयन व संचालन की जानकारी दी

इस कार्यशाला में ई-मित्र प्रोजेक्ट इंचार्ज एवं सूचना सहायक मनोहर लाल रूलानिया ने नई सेवाओं के क्रियान्वयन और संचालन की प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से प्रदान की। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोग्रामर योगेश कुमार वर्मा ने सभी ई-मित्र धारकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे आमजन को सेवाएं प्रदान करते समय विभाग द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क का ही सख्ती से पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ओवरचार्जिंग (निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने) की शिकायतें प्राप्त होने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा तथा संबंधित ई-मित्र संचालक के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ई-मित्र सेवाओं में उच्च गुणवत्ता, पारदर्शिता और आमजन के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में विभाग का एक सशक्त प्रयास है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now