विद्यालयों में  विशेष शिविर लगाए जाकर किया जाएगा आधार बायोमेट्रिक अपडेट (MBU)

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्यालयों में  विशेष शिविर लगाए जाकर किया जाएगा आधार बायोमेट्रिक अपडेट (MBU)

लाडनूं (kalamkala.in)। ब्लॉक लाडनूं के विभिन्न विद्यालयों में 5 से 15 वर्ष एवं 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 20 जनवरी तक किया जाएगा। प्रोग्रामर योगेश कुमार वर्मा और सहायक प्रोग्रामर पप्पू सिंह ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य बच्चों के आधार डेटा को अपडेट कर लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करना है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, लाडनूं द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यह शिविर 15 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों का विवरण एवं स्थान:

1. राउमावि मीठडी (GHSS MEETHRI): यहाँ मीठडी क्षेत्र के कुल 8 विद्यालयों के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जाएगा। इस केंद्र हेतु आधार ऑपरेटर गोविन्द कुमार शर्मा (मो. 9610456184) को नियुक्त किया गया है।
2. राउमावि रताऊ (GHSS RATAU): रताऊ केंद्र पर आसपास के 9 विद्यालयों के बच्चों के लिए सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहाँ आधार ऑपरेटर रामचन्द्र पाटीदार (मो. 9549220362) सेवाएं देंगे।

प्रमुख जानकारी: अवधि: 15.01.2026 से 20.01.2026.
पात्रता: 5 से 15 वर्ष एवं 15 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थी जिनका बायोमेट्रिक अपडेट शेष है।
उद्देश्य: ब्लॉक लाडनूं में शेष रहे 8580 अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट्स के लक्ष्य को पूरा करना।

इस बारे में संबंधित विद्यालयों के संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालय के शेष रहे बच्चों को इन शिविरों में लाकर आधार अपडेट करवाना सुनिश्चित करें।आमजन से अपील की गई है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और बच्चों के आधार अपडेट समय पर पूर्ण करवाएं। आने वाले समय में अन्य ग्राम पंचायत विद्यालय पर भी कैंप लगाये जायेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now