पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में,
किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके



लाडनूं/ सुजानगढ़ (kalamkala.in)। मकर संक्रांति के अवसर पर जहां बड़ा-गुलगुला बनते हैं, तिल के लड्डू, घेवर और फीणी खाएं जिते हैं। दिन भर दान-पुण्य चलता रहता है। इनके साथ ही पतंगबाजी का दौर आजकल बहुत अधिक बढ़ चला है। इस पतंगबाजी में प्रयुक्त होने वाला प्रतिबंधित चाईनीज मांझा, जहां चील-कौआ आदि पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, वहीं अब तो इसके शिकार बड़ी संख्या में बच्चे और वृद्ध सभी होने लगे हैं। सुजानगढ़ में पतंग बाजी और चाइनीज मांझा की वजह से घायल होने वालों की संख्या 16 तक पहुंच चुकी है और लाडनूं में भी 5 लोगों के कटने, चीरने, चोटिल होने की जानकारी मिली है। सुजानगढ़ से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार चाईनीज मांझे से पतंग उड़ाते हुए एक जने की अंगुली पर कट गई। चाड़वास में स्कूटी पर जाते हुए एक बुजुर्ग के पैर में चाईनीज मांझा फंस कर कट लग गया। एक जना एक पतंग उड़ाते समय छत से गिरने से घायल हो गया। एक जना चाइनीज मांझे को जलाते हुए खुद भी उसकी चपेट में आकर जल गया। इस प्रकार के सुजानगढ़ में पतंग बाजी और चाइनीज मांझे से कटने व चोटिल-घायल होने के करीब 16 केस सामने आए हैं।
ये सब हुए पतंगबाजी और चाईनीज मांझे के शिकार
1. विकास (30) पुत्र झूमरमल माली निवासी नलिया बास सुजानगढ़, मोटरसाइकिल पर जाते समय चाइनीज मांझे से गला कटने से गंभीर घायल हो गया, जिसके करीब 8-10 टांके आये।
2. तैयब (10) पुत्र साजिद निवासी वार्ड 18 सुजानगढ़, के पैर में चाइनीज मांझे की वजह से कटने से 3 टांके आये।
3. भवानी शंकर (35) पुत्र प्रकाश माली निवासी डूंगर रोड सुजानगढ़ के चाइनीज मांझे से कटने से 3 टांके लगे।
4. संदीप (12) पुत्र कैलाश स्वामी निवासी लुहारा हाल सुजानगढ़, जो चाइनीज मांझा जलाते समय खुद जल गया, मुंह हाथ पैर पेट आदि जल गए।
5. ओमप्रकाश (12) पुत्र देवाराम निवासी सुजानगढ़, जिसके पतंग उड़ाते समय गिरने से पैर में 7-8 टांके आये।
6. रामचंद्र (70) पुत्र चुनाराम प्रजापत निवासी चाड़वास, जो स्कूटी पर जा रहा था जिसके पैर मै चाइनीज मांझे से कटने से 3-4 टांके आये।
7. इंसाफ (25) पुत्र सलीम खान निवासी लाडनूं चोटिल हुआ, सुजानगढ़ में होलीधोरा पर पतंग उड़ाते समय उसके चोटिल होने से 3 टांके आये।
8. चाइनीज मांझे से एक जने गला कट गया, जो ज्यादा कटने से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पतंग उड़ाते समय छत पर से गिरने से मनोज लुहार घायल हुआ, सुजानगढ़ लाया गया।
9. मंजीत (22) पुत्र किशन सिंह निवासी गांव पारेवड़ा का हाथ टूटा। वह पतंग उड़ाते समय छत से गिर कर गंभीर घायल हुआ, उसका हाथ टूटा। उसे इलाज के लिए सुजानगढ़ अस्पताल लाया गया।
10. भंवरी देवी (60) पत्नी रतनलाल प्रजापत वार्ड 23 सुजानगढ़ का दूध लाते समय चाइनीज मांझे से पैर कटा, 5 टांके आये।
इनके अलावा छोटे-छोटे 6-7 केस और भी आये हैं। इन सभी घालों की सुजानगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में सेवा-सुश्रुषा की गई। टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार ने दिन भर घायलों के इलाज में सहायता पहुंचाई। डॉ. बंशीधर यादव, डॉ. राजन महला, ममता स्वामी, दिनेश आदि ने मांझे से घायल हुए सभी लोगों का इलाज किया। लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय पहुंचे ऐसे घायलों का उपचार डॉ. कानाराम डूकिया ने किया। साथ ही नर्सिंग ऑफिसर अशोक कुमार एवं अजरुदीन ने भी उपचार में सहायता की।इसके अलावा शहर के निजी क्लिनिकों में भी चाईनीज मांझे से घायल होने के कई मामले आए हैं।










One Response
सरकार क्यों बैन नहीं लगा रही है.