तेरापंथ समाज के सबसे सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता राजेन्द्र खटेड़ को सौंपा आचार्य श्री महाश्रमण योगाक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के मंत्री पद का दायित्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तेरापंथ समाज के सबसे सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता राजेन्द्र खटेड़ को सौंपा आचार्य श्री महाश्रमण योगाक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के मंत्री पद का दायित्व

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ समाज के आचार्य महाश्रमण के आगामी लाडनूं प्रवास को लेकर व्यवस्थागत रूप से अखिल भारतीय स्तर पर बनी समिति ‘आचार्य श्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास समिति’ के मंत्री पद पर यहां के युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र खटेड़ को मनोनीत किया गया है। उन्हें यह नियुक्ति योगक्षेम वर्ष समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद ने दी है। इस नियुक्ति के बाद खटेड़ ने कहा कि उन्हें सामाजिक स्तर पर जो नया दायित्व मिला है, उसे वे समर्पित भाव से निभाने का भरसक प्रयत्न करेंगे और आचार्यश्री महाश्रमण के आगामी लाडनूं प्रवास को अपनी टीम के साथ मिलकर ऐतिहासिक बनाने की योजना पर कार्य करेंगे। राजेंद्र खटेड़ जैन विश्व भारती के पूर्व निदेशक रह चुके हैं तथा वर्तमान में वे जैन विश्व भारती संचालिका समिति के सदस्य, जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के प्रबंधक पद पर सेवाएं दे रहे हैं। खटेड़ के मंत्री बनने पर तेरापंथ समाज के विभिन्न विशिष्ट व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया है। युवाओं ने खटेड़ के चयन को दूरगामी सोच बताते हुए समिति का आभार व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now