मंगलपुरा ग्राम पंचायत के 6 गांवों का धरना-प्रदर्शन 34वें दिन जारी रहा, जिद है कि नगर पालिका परिसीमन में शामिल नहीं होंगे, ग्राम पंचायत का स्वरूप बरकरार रखा जाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंगलपुरा ग्राम पंचायत के 6 गांवों का धरना-प्रदर्शन 34वें दिन जारी रहा,

जिद है कि नगर पालिका परिसीमन में शामिल नहीं होंगे, ग्राम पंचायत का स्वरूप बरकरार रखा जाए

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील की ग्राम पंचायत मंगलपुरा के सभी गांवों के लोग पिछले 34 दिनों से यहां उपखंड कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों की जिद है कि गलत तरीके से मंगलपुरा ग्राम पंचायत के समस्त गांवों को लाडनूं नगर पालिका क्षेत्र में मिला दिया गया है, जिससे उनके हकों हनन हुआ है। शनिवार को 34वें दिन धरनार्थियों ने कलेक्टर के नाम से एक ज्ञापन यहां उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार को सौंप कर अपनी मांगे फिर से प्रशासन और सरकार के समक्ष दोहराई है। एसडीएम को दिए गए इस ज्ञापन में राजस्व ग्राम मंगलपुरा, गोरेड़ी, चकगोरेड़ी, मालासी, नाटास व खिदांस को राज्य सरकार के विशिष्ट सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के पत्र क्रमांक निर्वा./न.पा./सीमावृद्धि/अधिसुचना/2025/684 दिनांक 18.03.2025 के मार्फत नगरपालिका में उक्त राजस्व ग्राम को सम्मिलित करने के विरोध में दिया जा रहा धरना-प्रदर्शन लगातार 34वें दिन भी जारी रहा।

यह दिया गया ज्ञापन

ज्ञापन में ग्राम पंचायत मंगलपुरा के वर्तमान प्रशासक व वर्तमान पंचायत गठित कमेटी के पंच व उपसरपंच तथा उक्त ग्रामों मंगलपुरा, गोरेड़ी, चकगोरेड़ी, मालासी, नाटास, खिंदास के निवासी गण द्वारा प्रशासन को दिनांक 15.02.2025 से आज तक इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत मंगलपुरा को नगरपालिका लाडनूं की सीमा में उनकी बिना सहमति लिये जबरदस्ती अपना तुगलकी फरमान- निर्वा./आदेश न.पा./सीमावृद्धि/अधिसूचना/2025/684 दिनांक 18.03.2025 के जरिये नगरपालिका लाडनूं में जोड़ा जा रहा है, जिसका विरोध ग्राम पंचायत मंगलपुरा व ग्राम पंचायत मंगलपुरा के नागरिकगणों द्वारा दिनांक 15.02.2025 से अब तक तक अवगत करवाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की गई है। धरना, प्रदर्शन, आंदोलन के बावजूद भी आज दिन तक उनकी जायज मांगों पर सुनवाई नहीं हो पाई है। यह अनिश्चितकालीन धरना लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्वक राज्य सरकार से अपनी जायज मांग पूरी करवाने को लेकर जारी रहेगा। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य सरकार अपनी तत्संबंधी अधिसूचना को वापस ले, निरस्त करेन तथा जन भावना का आदर करते हुये ग्राम पंचायत मंगलपुरा की पूर्व स्थिति बहाल किये जाने का सादर आदेश प्रदान करावें। लोगों के आक्रोश को देखते हुये ग्राम पंचायत मंगलपुरा को नगरपालिका लाडनूं में सम्मिलित नहीं कराई जाए।

ये सब मौजूद रहे धरने पर

ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत के प्रशासक चम्पालाल मेघवाल, उप सरपंच तोलाराम मारोठिया, पंच विजय सिंह एवं अन्य शामिल थे। शनिवार को धरने पर बैठने वालों में प्रशासक चंपालाल मेघवाल, उपसरपंच तोलाराम, बंशीधर सूईवाल, चंपालाल माली, शक्तिदान, सूरजमल सारण मालासी, मांगीलाल पांडर, जेठाराम बेरा, कालूराम पंच गोरेड़ी, अणदाराम, जगदीश, रघुवीर दान चारण गोरेड़ी, कानाराम भाटी, ओमप्रकाश, रामेश्वर लाल भाटी वगैरह बड़ी संख्या में ग्रामीण बैठे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now