अध्ययन सामग्री एवं स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए दबाव बनाने वाले विद्यालयों के विरुद्ध की जाए कारवाई, साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अध्ययन सामग्री एवं स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए दबाव बनाने वाले विद्यालयों के विरुद्ध की जाए कारवाई,

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि जो निजी विद्यालय छात्रों को अपने यहां से अध्ययन सामग्री एवं स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए दबाव बनाते हैं, ऐसे विद्यालयों के विरुद्ध आवश्यक कारवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में मॉडल व पिंक टॉयलेट का निर्माण करने तथा आमजन के लिए पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित किया जाने तथा अवैध नल कनेक्शनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत अधिकाधिक पौधारोपण कर लक्ष्य अनुरूप कार्य-प्रगति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

‘हर घर तिरंगा अभियान- हर घर स्वच्छता अभियान’ पर निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित इस समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता दिवस समारोह, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर समस्त विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 15 अगस्त तक गांव, उपखंड से लेकर जिला स्तर तक तिरंगा रैली, प्रदर्शनी, मेला आयोजन सहित विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से अभियान के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने और गतिविधियों की फ़ोटो, वीडियो अपलोड करने के निर्देश देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान- हर घर स्वच्छता अभियान में भी समुचित आयोजन किये जाए।

तय समय पर पूरी हों फ्लैगशिप योजनाएं

बैठक में जिला कलक्टर डॉ खड़गावत ने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि बजट घोषणाओं के सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूर्ण किए जाएं। इस दौरान उन्होंने विद्युत, उद्यान, स्वास्थ्य, नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एडीएम महेंद्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफ आर मीणा सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now