एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी को बनाया आर्य समाज का सलाहकार, आर्य समाज मंदिर में किया गया भव्य स्वागत, साफा-दुपट्टा- साहित्य किया गया भेंट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी को बनाया आर्य समाज का सलाहकार,

आर्य समाज मंदिर में किया गया भव्य स्वागत, साफा-दुपट्टा- साहित्य किया गया भेंट

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां आर्य समाज मंदिर में लाडनूं क्षेत्र के विख्यात अधिवक्ता एवं नगर पालिका के विधिक सलाहकार गोविन्द सिंह कसूम्बी को आर्य समाज संस्थान का सलाहकार बनाये जाने पर स्वागत सम्मान किया गया। आर्य समाज मंदिर में उन्हें आर्य समाज के पदाधिकारियों द्वारा साफा, दुपट्टा और वैदिक साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। उनका यह सम्मान प्रधान डॉ. जगदीश यायावर, संरक्षक मुनि ओमदास, कोषाध्यक्ष मेघाराम स्वामी, मदन दास आदि ने किया। स्वागत कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान डॉ. जगदीश यायावर सैनी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि धैर्य, सहनशीलता, स्पष्टवादिता और सत्य पर अडिग रहने की भावनाओं से परिपूर्ण एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी के आर्य समाज के साथ आने से निश्चित ही संगठन की गरिमा बढ़ी है। संरक्षक ओम मुनि ने उन्हें स्वच्छ छवि के और सादगी पसंद व्यक्तित्व के धनी बताते हुए उनका अभिनंदन किया। कोषाध्यक्ष मेघाराम स्वामी ने आर्य समाज के संगठन की मजबूती के लिए गोविन्द सिंह को एक सशक्त आधार स्तम्भ बताया। इस अवसर पर एडवोकेट गोविंद सिंह कसूम्बी ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में सुधार के लिए आर्य समाज बेहतरीन कार्य कर रही है। आर्य समाज से जुड़ कर उन्हें अपने आप में गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने सदैव आर्य समाज के नियमों, सिद्धांतों व मान्यताओं को मानने और चलने का संकल्प लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के सभी 45 वार्डों के लिए वर्गवार आरक्षण हुआ निर्धारित, कलेक्टर ने एक बच्चे से निकलवाई आरक्षण की लॉटरी, लॉटरी के साथ ही सभी वार्डों से दावेदार हुए सक्रिय, भरने लगी है सोशल मीडिया पर चुनावी पोस्ट्स

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now