लम्बे अंतराल के बाद लाडनूं नगर पालिका बोर्ड की साधारण सभा की बैठक 10 दिसम्बर को, योगक्षेम वर्ष एवं आचार्य श्री महाश्रमण के आगमन व प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों व वार्डों में विकास कार्यों पर होगा विचार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लम्बे अंतराल के बाद लाडनूं नगर पालिका बोर्ड की साधारण सभा की बैठक 10 दिसम्बर को,

योगक्षेम वर्ष एवं आचार्य श्री महाश्रमण के आगमन व प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों व वार्डों में विकास कार्यों पर होगा विचार

लाडनूं (kalamkala.in)। नगरपालिका मण्डल लाडनूं की साधारण सभा की बैठक एक लम्बे अंतराल के बाद अब 10 दिसम्बर को होने जा रही है। बैठक की सूचना जारी होते ही लोगों और पार्षदों में खुशी देखने को मिली। शहर के ठप्प पड़े विभिन्न विकास कार्यों के किए जाने की अब उम्मीद जगी है। पार्षदों का कहना है कि बोर्ड का कार्यकाल पूरा होने से पहले होने वाली इस मीटिंग से अब नागरिकों को अपने-अपने क्षेत्रों में रुके कामों के आसार दिखाई देने लगे हैं। इस बैठक का एजेंडा सूचना अधिशाषी अधिकारी अनिरुद्ध देव पांडेय ने जारी करते हुए बताया है कि राजस्थान नगरपालिका (कार्य संचालन) नियम 2009 के प्रावधानों के अन्तर्गत निर्देशानुसार नगर पालिका मण्डल लाडनूं की साधारण सभा की बैठक 10 दिसम्बर बुधवार को प्रातः 11.30 बजे पालिकाध्यक्ष रावत खान लाडवाण की अध्यक्षता में पालिका सभा भवन में आयोजित की जानी निश्चित की गई है। इस बैठक के एजेण्डा (कार्य सूची) में योगक्षेम वर्ष 2026-27 के दौरान तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्यश्री महाश्रमण के लाडनूं आगमन और प्रवास के अवसर पर नगरपालिका द्वारा राज्य सरकार को भिजवाये गये प्रस्ताव व अन्य विकास कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति एवं लाडनूं शहर के विभिन्न वार्डों में करवाये जाने वाले विकास कार्यों पर विचार किया जाएगा। इस एजेंडा सूचना से विधायक मुकेश भाकर, नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, उपाध्यक्ष मुकेश खींची और समस्त सदस्यों (पार्षदों) की साथ नगर पालिका के सभी शाखा प्रभारियों को सूचित कर दिया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now