मीठड़ी में अध्यापिका ने विद्यार्थियों को स्वेटर व जुराब वितरित कर मनाई अपनी वैवाहिक वर्षगांठ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीठड़ी में अध्यापिका ने विद्यार्थियों को स्वेटर व जुराब वितरित कर मनाई अपनी वैवाहिक वर्षगांठ

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील की मीठड़ी ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापिका मंजू वर्मा ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय की कक्षा एक से पांच तक के सभी विद्यार्थियों को एक-एक स्वेटर व जुराब वितरित किए। प्रधानाचार्य आलोक कुमार जांगिड़ ने बताया कि अध्यापिका मंजू वर्मा ने बालक-बालिकाओं को सर्दी से बचाव के लिए ऊनी स्वेटर व जुराब वितरित कर शिक्षा क्षेत्र में सहयोग का सराहनीय कार्य किया है।अध्यापिका द्वारा अपनी वैवाहिक वर्षगांठ दिवस पर यह एक अनूठी मिसाल पेश की, जिस पर संस्था प्रधान सतीश नारवाल व विद्यालय स्टाफ ने उनका आभार जताया। इस मौके पर व्याख्याता चंद्राराम मेहरा ने कहा कि शिक्षकों को हमेशा अपने विद्यालयों में जन्मदिवस, शादी सालगिरह, संतान के जन्मदिन पर जरुरतमंदों को सामग्री का वितरण करके सहयोगात्मक कार्य करना चाहिए। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य राजूलाल स्वामी, सरदार सिंह खरींटा, उषा कुमारी व स्टाफ गण और विद्यार्थी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now