तेली रोड से आकर कब्रिस्तान के पास जुआ खेलने वाला एक आरोपी जुआ राशि और जुआ सामग्री सहित गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तेली रोड से आकर कब्रिस्तान के पास जुआ खेलने वाला एक आरोपी जुआ राशि और जुआ सामग्री सहित गिरफ्तार

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां तेली रोड से आकर कुछ लोग कब्रिस्तान के पास खड़े होकर जुआ-सट्टा की कामवाली करने के काम में जुटे हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने ऐसे ही एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स मोहम्म्द रजाक (41) पुत्र शेर मोहम्मद भुट्टा निवासी गली नम्बर 26 तेली रोड लाडनूं है। उसके कब्जे से पुलिस ने जुआ सामग्री के रूप में एक अंक लिखी हुई पर्ची, पेन व जुआ राशि 270 रुपए नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के साथ ही उसके खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है। सहायक पुलिस उप निरीक्षक पर्वत सिंह मय जाप्ता कांस्टेबल शिवशंकर व सुरेश कुमार के साथ 16 जनवरी को सायं वाहन लेकर गश्त करते हुए लाडनूं बस स्टेण्ड पहुंचे, तो मुखबिर से कब्रिस्तान के पास एक शख्स द्वारा पर्ची पर नम्बर लिख कर पैसे की खाईवाली करने की सूचना मिली। कब्रिस्तान के पास पहुंचने पर वहां एक शख्स कब्रिस्तान की दीवार पास खड़े होकर पर्ची पर अंक लिखते-लिखवाते दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को वर्दी सहित देख कर चेहरा फेर कर रवाना होने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसे चैक किया, तो उसके पास में एक अंक लिखी पर्ची व 270 रुपए नकद मिले व एक पेन मिला। सार्वजनिक स्थान पर पर्ची पर अंक लिख कर जुआ सट्टा की खाईवाली करना पाए जाने पर धारा 13 आरपीजीओ के तहत जुआ सामग्री को जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। मौके पर उसने अपनी जमानत के लिए जाकिर हुसैन (39) पुत्र अब्दुल गनी तेली निवासी तेली रोड गली नम्बर 1 लाडनूं को पेश किया। जमानत-मुचलके को स्वीकार कर उसे रिहा किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now