ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ऑयल और वाइंडिंग बरामद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ऑयल और वाइंडिंग बरामद

लाडनूं (kalamkala.in)। निम्बी जोधां पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए विद्युत ट्रांसफॉर्म में से तार, तेल आदि विभिन्न सामग्री की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में गत 18 दिसम्बर की रात में सींवा गांव की सरहद के नजदीक पालोट रोड़ पर लगे हुए एक सिंगल फेज ट्रांसफॉर्मर में से ट्रांसफॉर्मर ऑयल एवं वांइडिंग को चोरी की गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों मुकेश (22) पुत्र फूलचन्द बावरिया निवासी रायपुरा जिला सीकर, दलीप (23) पुत्र राजुराम बावरिया निवासी धोद, जिला सीकर एवं सुनिल (20) पुत्र राजुराम बावरिया निवासी धोद, जिला सीकर को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया गया माल ऑयल व वाइंडिंग बरामद किए हैं। इस बारे में गत 22 दिसंबर को विद्युत निगम रताऊ के जेईएन सचिन चौधरी ने एक रिपोर्ट पेश की थी कि 18 दिसम्बर की रात में सीवां गांव की सरहद के नजदीक पालोट रोड पर लगे हुए एक सिंगल फेज ट्रांसफॉर्मर में से ट्रांसफॉर्मर ऑयल एवं बाइडिंग कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गये। इस रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 149/2025 धारा 136 विद्युत अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इस मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा थानाधिकारी निम्बी जोधां के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इस टीम ने अथक प्रयास, फील्ड इंटलीजेंस, आसूचना संकलन एवं तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुऐ अज्ञात मुलजिमानों की पहचान कर प्रकरण में तीन आरोपियों मुकेश, दलीप और सुनिल को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय के समक्ष पेश कर 2 दिनों का पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया है तथा मुलजिमानों से चोरी किया गया माल बरामद किया गया। थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत, सहायक उप निरीक्षक गोपालराम, कांस्टेबल अजय, लक्ष्मीनारायण, बेनीगोपाल, जसुराम और कृष्ण कुमार इस कार्रवाई टीम में शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now