सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम में बताई सिवरेज की कार्यप्रणाली और सहयोग की अपील की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम में बताई सिवरेज की कार्यप्रणाली और सहयोग की अपील की

लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार व सहायक अभियन्ता रियाज के मार्गदर्शन में गाजी सरकार शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं के विद्यार्थियों को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी। कैप रुडीप के असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि आपके घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा, इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देवे। उन्होंने सीवरेज के फायदों के साथ ही सीवरेज की कार्य प्रणाली को समझाया। साथ ही उपभोक्ता सेवा केन्द्र के बारे में बताया और बताया कि उपचारित पानी का भी पुनः उपयोग किया जाता हैं। इससे नगर पालिका को आय होगी, जो शहर के विकास में काम आएगी। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वर्षाजल सीवर लाइन में न डालें, अभी सीवरेज का कार्य प्रगतिरत है तथा वर्षाजल इसमें प्रवाहित नहीं किया जाता है। साथ ही प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को समझाया और उसके उपयोग से बचने की सलाह दी। प्रधानाचार्य महबूब अली ने कहा कि यह अभियान लोगों के बीच स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इसके तहत नागरिकों से अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया जाता है। स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि सिवरेज प्रणाली द्वारा गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाता है, जिससे शहर स्वच्छ रहता है। अध्यापक धीरज ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। अध्यापक इरफान ने आग्रह किया कि घरों से निकलने वाला कचरा नगरपालिका से आने वाले वाहन में डालकर अपने शहर को स्वच्छ बनाए रखें। समस्त अध्यापकगण सहित एसओटी रामकिशोर ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now