क्या गुल खिलाए जा रहे हैं रात के अंधेरे में, कहीं यह रोज-रोज की दास्तान तो नहीं? लाडनूं के स्टेडियम स्थित रैन बसेरे में गंभीर वारदात का अंदेशा, कौन-कौन थे अंधेरे में मौजूद और कौन-कौन पकड़े गए? कितने लोग भागे?

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

क्या गुल खिलाए जा रहे हैं रात के अंधेरे में, कहीं यह रोज-रोज की दास्तान तो नहीं?

लाडनूं के स्टेडियम स्थित रैन बसेरे में गंभीर वारदात का अंदेशा, कौन-कौन थे अंधेरे में मौजूद और कौन-कौन पकड़े गए? कितने लोग भागे?

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका में अवैध गतिविधियों को लेकर नया मामला सामने आया है। रात को करीब नौ बजे से लेकर देर रात तक यह मामला सर्वाधिक चर्चित रहा। यहां डा. गुहराय स्टेडियम में चल रहे नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा में अवैध गतिविधियों के चलने की जानकारी मिली है। लोगों ने कुछ तत्वों को वहां पर रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को बुलाया। बताया जाता है कि शनिवार को रात के 9 बजे इस रैन बसेरा में 2 कार्मिकों सहित कुल 4 पुरुष और 2 युवतियां मौजूद थे और अंदर अंधेरा कर रखा था‌। इनकी वहां चल रही कार्रगुजारियों के संदिग्ध होने की संभावना थी। पुलिस के आने के बाद इनमें से केवल एक जना ही पुलिस के हत्थे चढ़ा। शेष सभी वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वे सब बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मौके पर एक पिकअप गाड़ी भी थी, वह भी वहां से भगा ले गए। जानकारी मिली है कि कैलाश पुत्र किस्तूरा राम और राकेश बाजिया दोनों कार्मिक वहां मौजूद थे, जबकि दोनों की ही ड्यूटी रैन बसेरा में नहीं थी। पुलिस के हाथ इनमें से केवल एख कैलाश ही लगा। मौकै पर रैन बसेरा में शराब की बोतलें और कंडोम के रैपर मिलने की जानकारी भी मिली है। वहां मौजूद बताए जा रहे इन दोनों ही व्यक्तियों की रैन बसेरा में ड्यूटी नहीं थी। इन दोनों ने शराब पी रखी थी। रैन बसेरा में ड्यूटी भंवरा राम पुत्र हरिराम की थी, जबकि वो वहां से नदारद था। बताया जाता है कि यहां शराब और पैसे के बल पर रात के अंधेरे में अवैध कार्रगुजारियां चलती है। कुछ लोगों को यहां आसानी से जगह मिल जाती है और रात को सूनसान रहने से किसी को कोई शक-सुबहा तक नहीं हो पाता। शनिवार को हसन शौरगर नामक किसी व्यक्ति और अन्य को इसकी जानकारी मिली, जिन्होंने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को इसकी सूचना दी और ईओ ने राजेंद्र सिंह पंवार को मौके पर और पुलिस के पास भेजा। अब पुलिस जांच में ही पूरा मामला सामने आ पाएगा।

सीसीटीवी कैमरों से खुलेगा बड़ा राज

इस बाबत लोगों के जो कमेंट्स मिल रहे हैं, उनके अनुसार ‘ओयो’ रूम के रूप में इस्तेमाल हो रहा है स्टेडियम स्थित यह नगरपालिका का रैन बसेरा। कर्मचारियों को शराब पिलाकर अथवा पैसों का लालच देकर रैन बसेरे के कमरों को अवैध गतिविधियों में लिया जा रहा काम। कमरों में शराब के बोतल और कॉन्डम के मिले रैपर। स्टेडियम में खेलने आए युवकों को भनक लगने पर हुआ खुलासा। मौके पर भीड़ हुई तो लड़के और लड़कियां हुई बाईक पर फरार। मौके पर खड़ी पिकअप गाड़ी भी हुई गायब। सूचना पर पहुंची पुलिस तो कर्मचारी हुए फरार। शराब के नशे में एक युवक को हिरासत में लिया। अब सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से होने वाला है बड़ा खुलासा।

लगातार बदनाम हो रहा है स्टेडियम

यह कोई पहली बार नहीं है, जब इस स्टेडियम में कोई पकड़ा गया हो। कुछ बरस पहले रात के समय में कुछ पत्रकारों ने एक ईओ को एक लड़की के साथ और शराब के साथ पकड़ा था, तब भी पुलिस आई थी और समाचार-पत्रों में भी रंगीनियों की कहानी सामने आई थी। इसी स्टेडियम में एक ईओ रिश्वत की राशि के साथ एसीबी द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया था। वार्डों के पुनर्गठन के समय इसी स्टेडियम में कुछ लोग घोटाले कर रहे थे और लोगों के पहुंचने पर वे सभी हाथों-हाथ वहां से भाग गए। इस तरह की घटनाएं चिंतनीय है‌, जबकि इस स्टेडियम में नगर पालिका के कार्मिकों की रात की ड्यूटी भी रहती है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

One Response

  1. सब कारस्तानी मिली भगत से. सूरा सुंदरी ही जीवन का विनाश है 😄

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now