लाडनूं में कचरा-संग्रहण कार्य में लगे आॅटो टीपर चालकों ने आॅटो खड़े कर किया चक्का-जाम, ठेकेदार फर्म पर दो माह से वेतन भुगतान नहीं करने का आरोप, तीन घंटे बाद आश्वासन मिलने पर चढे फिर काम पर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में कचरा-संग्रहण कार्य में लगे आॅटो टीपर चालकों ने आॅटो खड़े कर किया चक्का-जाम,

ठेकेदार फर्म पर दो माह से वेतन भुगतान नहीं करने का आरोप, तीन घंटे बाद आश्वासन मिलने पर चढे फिर काम पर

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। यहां सफाई व्यवस्था में लगे आॅटो टीपर्स चालकों ने हड़ताल कर दी, जिसे लोगों की चिंताएं बढ गई एक तरफ पहले ही सफाई व्यवस्था के हालात सुधारने में नहीं आ रहे हैं और दूसरी तरफ आॅटो टीपर्स के चक्का जाम कर दिए जाने से घर-घर से कचरा संग्रहण कार्य बाधित हुआ। आॅटो टीपर चालकों ने अपनी बकाया सेलेरी की मांग को लेकर अपना कामकाज रोक दिया। करीब तीन घंटों की हड़ताल के बाद उन्हें नगर पालिका प्रशासन व ठेकेदार फर्म की ओर से आश्वासन दिया जाकर हड़ताल समाप्त करवाई गई।
इस हड़ताल और स्थिति के बारे में ऑटो टीपर चालक यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि नगरपालिका द्वारा शहर में डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए ऑटो टीपर का टेंडर निजी फर्म को दिया हुआ है। उस कंट्राक्टर ‘ठेकेदार फर्म’ द्वारा ऑटो चालकों को पिछले दो महीने से सेलेरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे परेशान होकर गुरूवार को सभी आॅटो टीपर चालकों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। करीब 3 घंटों तक सभी आॅटो टीपर खड़े कर दिए गए और चकका जाम की स्ाििति बना दी गई। हड़ताल के बाद ठेकेदार की आंखें खुली और उसने मौके पर आकर वार्ता करके सभी आॅटो चालकों को आश्वासन दिया गया। इसके बाद सभी आटो टीपर चालकों ने एक बार हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लेकर काम शुरू कर दिया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now