आचार्यश्री महाश्रमण के लाडनूं आगमन से पूर्व विविध ट्रेनों के विस्तार व नई ट्रेनें चलाने की मांग, रेल मंत्री को पत्र लिखकर दिए अनेक सुझाव, इन ट्रेनों से होगा हजारों अनुयायियों व नागरिकों को लाभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आचार्यश्री महाश्रमण के लाडनूं आगमन से पूर्व विविध ट्रेनों के विस्तार व नई ट्रेनें चलाने की मांग,

रेल मंत्री को पत्र लिखकर दिए अनेक सुझाव, इन ट्रेनों से होगा हजारों अनुयायियों व नागरिकों को लाभ

लाडनूं (kalamkala.in)। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को रेल विस्तार और नई रेल शुरू करने की मांग को लेकर तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मर्यादा महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनसुख लाल सेठिया, सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व सदस्य उत्तर पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति अनिल कुमार खटेड़, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष कपूरचंद बेताला, मर्यादा महोत्सव के कोषाध्यक्ष ताराचंद धारीवाल, नगरपालिका चेयरमैन रणवीर सिंह राठौड़, पूर्व सदस्य उत्तर पश्चिम रेलवे सलाहकार समिति आरडी शर्मा ने पत्र लिखकर अवगत करवा कि जैन धर्म के तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें गुरू आचार्य महाश्रमण के 2025 में अहमदाबाद से चल कर से जनवरी 2026 को छोटीखाटू और लाडनूं आयेंगे और 7 महीना का प्रवास करेगें। इसमें पूरे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन रहेगा। इस प्रवास से पहले लाडनूं व छोटी खाटू रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेनों/विशेष/टोड ट्रेनों के लिए अनुरोध किया गया है। तेरापंथ महासभा अध्यक्ष मनसुखलाल सेठिया ने छोटीखाटू व लाडनूं रेलवे स्टेशन से होकर नई ट्रेनों/विशेष/ट्रेन आन डिमांड / ट्रेनों के विस्तार/ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता की ओर ध्यान दिलाते हुए जैन आचार्य श्री महाश्रमण के आगामी एक वर्षीय प्रवास के मद्देनजर इन ट्रेनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। आचार्य श्री महाश्रमण जनवरी 2026 में अहमदाबाद से शुरू होकर छोटीखाटू, लाडनूं पहुँचेंगे। इसलिए तत्काल ध्यान देते हुए नई रेलगाड़ियाँ/विशेष/टॉड रेलगाडियां प्रारंभ की जाएं। इनमें बीकानेर, रतनगढ़, लाडनूं, छोटी खाटू, डेगाना-मेड़ता रोड, सरदारशहर से जोधपुर वाया रतनगढ़, लाडनूं, छोटी खाटू डेगाना, जोधपुर से गोरखपुर वाया डेगाना, छोटी खाटू, लाडनूं-रतनगढ़-दिल्ली, हिसार से रामेश्वरम, हिसार/हनुमानगढ़ से बेंगलुरु, हिसार से चेन्नई आरटी जीएच एलएयू डीएनए के माध्यम से, बीकानेर से जयपुर वाया रतनगढ़, लाडनूं, छोटी खाटू, डेगाना,व फ्रीक्वेंसी बढ़ाएं। ट्रेन संख्या- 19027/19028, 22915/22916, 12323/12324, 15623/15624, ट्रेन संख्या 15657/15658 ब्रह्मपुत्र को जोधपुर तक वाया रेवाड़ी, रतनगढ़, लाडनूं, छोटीखाटू, डेगाना तक विस्तारित करें। ट्रेन संख्या 20483/20484 बीजीकेटी दादर को हनुमानगढ़ तक वाया डीएनए, लाडनूं, आरटी जीएच, सादुलपुर तक विस्तारित की जाए। 22737/22737 द्वि-साप्ताहिक की आवृत्ति बढ़ाकर सप्ताह में 4 दिन की जाए। (आरटीजीएच एलयू एस एमआर बी एलडीआई के माध्यम से 2 दिन) जोधपुर से डिब्रूगढ़/तिनसुकिया वाया डीएनए लाडनूं आरटी जीएच सादुलपुर की मांग रखी गई। बताया गया कि यदि ये ट्रेनें इस महत्वपूर्ण आध्यात्मिक आयोजन से पहले चलती हैं, तो छोटी खाटू, लाडनूं आने वाले हजारों अनुयायियों और नागरिकों को बहुत लाभ होगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now