उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से लाडनूं की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा,
भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने की सहयोग की अपील



लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने क्षेत्र की विविध समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से अपनी शिष्टाचार भेंट के दौरान विस्तार से चर्चा की और सहयोग की अपील की। करणीसिंह ने लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी जनसमस्याओं, आवश्यक विकास कार्यों एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा करते हुए उनसे समाधान के लिए निवेदन किया। दिया कुमारी ने उन्हें उन्हें विश्वास दिलाया कि सभी बिंदुओं पर विचार करके उनका सकारात्मक निस्तारण किया जाएगा। इस भेंट के दौरान उनके साथ एडवोकेट गोविन्द सिंह कसूम्बी भी थे।







