ढींगसरी में 20 काश्तकारों के रास्ते के लिए भामाशाह ने दी एक बीघा जमीन, लाडनूं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ढींगसरी में 20 काश्तकारों के रास्ते के लिए भामाशाह ने दी एक बीघा जमीन,

लाडनूं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविर का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम ढींगसरी में प्रशासन की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा 2025 के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 काश्तकारों के लिए रास्ता छुड़वाया गया। यह रास्ता भामाशाह पूर्व सरपंच ओमप्रकाश मंडा एवं पूर्व सैनिक द्वारा अपनी कीमती जमीन में से एक बीघा जमीन प्रदान कर छोड़ा गया। यह मार्ग ग्राम ढींगसरी स्कूल रोड़ आम रास्ता से सिंघारिया नाडी तक होगा और 20 काश्तकारों को रास्ता का लाभ मिल सकेगा। इस रास्ता के लिए सभी राजस्व रिकॉर्ड एवं दस्तावेज सम्बंधी कार्य के लिए पटवारी भंवरलाल मण्डा ने आवश्यक दस्तावेजों की कार्यवाही सम्पादित की। उपखण्ड अधिकारी मिथलेश कुमार व गांव के सभी गणमान्य नागरिकों एवं काश्तकारों ने पूर्व सरपंच की उदारता एवं दानशीलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत लगाया नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मदनलाल भंवरीदेवी आर्य स्कूल में विद्यार्थियों व शिक्षकों की नेत्र जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया, चश्मे भी दिए

शहर चुनें

Follow Us Now