ब्राह्मण समाज ने उठाई विधानसभा चुनावों के टिकट वितरण में सम्मानजनक प्रतिनिधित्व की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ब्राह्मण समाज ने उठाई विधानसभा चुनावों के टिकट वितरण में सम्मानजनक प्रतिनिधित्व की मांग

लाडनूं/जयपुर (kalamkala.in)। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार तय करने में नागौर ज़िले की सीटों पर ब्राह्मण समाज को उचित व सम्माजनक प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राजनैतिक व सामाजिक जागृति मंच की ओर से की गई है। मंच के संस्थापक अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा व मंच के नागौर ज़िला अध्यक्ष महावीर प्रसाद चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण प्रसाद पंचारिया, विप्र सेना के प्रमुख सुनील तिवाड़ी, ओम प्रकाश माथुर, प्रभारी अरुण सिंह आदि नेताओं से मुलाक़ात कर नागौर जिले से दावेदारी करने वाले टिकट के दावेदारों की उम्मीदवारी पर गहनता और पारदर्शी तरीक़े से विचार करने की मांग की। बजरंग लाल शर्मा ने बताया कि जिले भर में ब्राह्मण समाज द्वितीय सबसे बड़ी जाति है, परंतु पिछले कई चुनावों के समय से इस समाज को पार्टी टिकट देने से वंचित रख रही है। समाज के दावेदारों में से एक भी टिकट नहीं देने से सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। इसलिए इस बार ब्राह्मण समाज की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि दोनों ही प्रमुख दलों को इस बार आवश्यक रूप से सम्माजनक प्रतिनिधित्व ब्राह्मण समाज के लिए देना चाहिए। तभी ब्राह्मण समाज इस लोकतान्त्रिक व्यवस्था पर भरोसा बनाए रख सकेगा। इन ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों में लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से अनेक लोग साथ थे, जिनमें प्रमुख रूप से जगदीश प्रसाद पारीक व बनवारी लाल शर्मा थे, मकराना से हिम्मतसिंह राजपुरोहित एवं विधानसभा क्षेत्र नावां से मनीष व्यास भी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now