चुनावी ऐलान- 3 दिसंबर को आएंगे 5 राज्यों के नतीजे, आचार संहिता लगी, राजस्थान में 23 नवंबर को चुनाव, ECI ने किया तारीखों का ऐलान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चुनावी ऐलान-

3 दिसंबर को आएंगे 5 राज्यों के नतीजे, आचार संहिता लगी,

राजस्थान में 23 नवंबर को चुनाव, ECI ने किया तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली (kalamkala.in)। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सोमवार को घोषित कार्यक्रम के अनुसार, मध्य प्रदेश में 7 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। आयोग ने बताया कि ,भी राज्यों की मतगणना एक साथ 3 दिसंबर को की जाएगी।
एमपी, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव होने वाले हैं। जबकि, छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में पूरे होंगे। सभी राज्यों में मौजूदा सरकारों का कार्यकाल दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच खत्म हो रहा है। एमपी में 230 सीटों पर चुनाव होंगे। जबकि, राजस्थान में 200, तेलंगाना में 119, छत्तीसगढ़ में 90 और मिजोरम में 40 सीटों पर चुनाव होंगे।

60 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि इन पांच राज्यों में 60.2 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 8.2 करोड़ और महिला वोटर 7.8 करोड़ हैं। सभी राज्यों को मिलाकर कुल विधानसभा सीटों की संख्या 679 है। उन्होंने बताया कि पांचों राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे। सीईसी का कहना है कि 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक फॉर्म भरना होगा।

राजस्थान में मतदान 23 नवम्बर को

राजस्थान में एक चरण में ही 23 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। यहां फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कप्तानी वाली कांग्रेस सरकार है। खास बात है कि राजस्थान में हर कार्यकाल में सरकार बदलने का रिवाज रहा है। ऐसे में भाजपा को राज्य में जीत की उम्मीदें बढ़ गईं हैं। एक ओर जहां कांग्रेस अब तक गहलोत के नाम के साथ ही आगे बढ़ती नजर आ रही है। वहीं, भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही चुनाव में उतरी है। 2018 में राजस्थान में कांग्रेस 99 सीटों पर जीत थी। भाजपा के खाते में 73 सीटें आई थीं।

राजस्थान का चुनाव कार्यक्रम-

30 अक्टूबर को जारी होगा नोटिफिकेशन,
6 नवंबर तक नामांकन भरे जाएंगे,
7 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच,
9 नवंबर तक वापस लिए जा सकेंगे नामांकन,
23 नवंबर को मतदान होगा,
3 दिसम्बर को मतगणना व तत्पश्चात् परिणाम

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गैस उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए सख्ती, गैस एजेंसियों की होगी नियमित जांच तथा दोषी पाए जाने पर किया जाएगा दंडित, जिले की 3 गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण कर विभिन्न अनियमिताएं पाए जाने पर लगाया 19500 रुपये का जुर्माना

शहर चुनें

Follow Us Now