मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 36.56 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति, प्रदेश के 344 आवासीय विद्यालयों में होगी डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित, सुविधा से लैस होगी ये डिजिटल लाइब्रेरी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 36.56 करोड़ की दी वित्तीय स्वीकृति,

प्रदेश के 344 आवासीय विद्यालयों में होगी डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित, सुविधा से लैस होगी ये डिजिटल लाइब्रेरी

जयपुर। राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 344 आवासीय विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए 36.56 करोड़ रूपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। गहलोत की इस स्वीकृति से जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, समाजिक न्याय एवं अधिकारतिा विभाग, अल्पसंख्यक मामलात, स्कूल शिक्षा विभाग आदि के अधीन संचालित विभिन्न आवासीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अत्याधुनिक सुविधा से लैस डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित हो सकेगी।

उल्लेखनीय है कि वित्त एवं विनियोग विधेयक की चर्चा के दौरान की गई घोषणा की अनुपालना में मुख्यमंत्री ने यह स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत ने परिदृश्य में डिजिटल लर्निंग के महत्व को देखते हुए अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ दिलाने की दृष्टि से विभिन्न विभागों के अधीन आवासीय शिक्षण संस्थानों एवं चयनित विद्यालयों में 9वीं से 12वीं की कक्षाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय प्रवधान की घोषणा की थी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now