लाडनूं में 29वें महा-दीपोत्सव पर 31 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाया करंट बालाजी मंदिर, आकर्षक रंगोलिया और मिट्टी से बनी भगवान विष्णु की झांकी को सबने सराहा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में 29वें महा-दीपोत्सव पर 31 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाया करंट बालाजी मंदिर,

आकर्षक रंगोलिया और मिट्टी से बनी भगवान विष्णु की झांकी को सबने सराहा

लाडनूं। सुप्रसिद्ध करंट बालाजी मंदिर परिसर में इस साल 29वां महा दीपोत्सव आयोजन बुधवार को सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक किया गया। धूमधाम से आयोजित इस महा दीपोत्सव को देखने के लिए के बड़ी संख्या में शहर भर के लोग उमड़ पड़े। दुर्गादल सेवा समिति के तत्वावधान में हुए इस धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में अध्यक्ष  चौथमल किला, प्रवीण जोशी, ओमप्रकाश प्रजापत,  मंत्री मुकेश सोनी, राजेश शर्मा, नरेन्द्र स्वामी, कमल स्वामी, संयोजक मनोज टाक, सह संयोजक आशीष दाधीच, योगेश शर्मा, रजत शर्मा, जगदीश शर्मा, महावीर प्रजापत, हरेकृष्ण शर्मा, मनीष पटोदिया, हर्षवर्धन नांदु, आशीष किल्ला, सौरभ किल्ला, शिवधन जांगिड,  अशोक दोलावत, वरुण आदि कार्यकर्ता मुस्तैदी से जुटे रहे। दुर्गादल सेवा समिति के अध्यक्ष चोथमल किल्ला ने बताया कि इस भव्य आयोजन के लिए करीब 250 से भी अधिक कार्यकर्ता लगे हुए थे। इस अवसर पर तेल से भरे हुए मिट्टी व स्टील के दीपों को कार्यकर्ताओं, महिलाओं और बच्चों से भी ज्वालायमान किया। बुधवार को संध्या होते ही मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से सराबोर हो गया। इस महा-दीपोत्सव में करंट बालाजी मंदिर परिसर में 31 हजार दीपक जलाए गए। साथ ही मिट्टी की कलात्मक सुंदर आकृतियां, रंग-बिरंगी आकर्षक मांडणे-रंगोलियां, अंगारा नृत्य आदि सर्वाधिक दर्शनीय रहे। मिट्टी से उकेर कर बनाई गई भगवान विष्णु की झांकी को सभी दर्शकों ने सराहा। इस अवसर पर करंट बालाजी चौराहे से लेकर करंट बालाजी मंदिर तक मुख्य मार्ग को लाइटिंग से सजाया गया। पूरे मंदिर सहित सम्पूर्ण परिसर को ज्वलंत दीपों के अलावा भी विशेष रूप से भव्य डेकोरेशन करके सजाया गया।

धार्मिक भावनाओं को जगाती है युवाओं की पहल

मंदिर में कार्यक्रम के दौरान विशेष पूजा और आरती की गई। यह सब संत बजरंगपुरी महाराज के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर राज्य के शांति एवं अहिंसा विभाग की गांधी दर्शन समिति की सदस्य व गांधी विचारधारा की सम्मानित प्रशिक्षिका सुमित्रा आर्य ने इस आयोजन का अवलोकन किया और इसे सराहनीय धार्मिक कार्य बताया। उन्होंने कहा कि लाडनूं में युवाओं के दल ने पहल करके जो लगातार 29 सालों से झिलमिलाते दीपों से मंदिर को जगमगाया और सजाया है, उसे देखकर जहां मनोरंजन होता है, वहीं धार्मिक भावनाओं की जागृति भी होती है। उनके अलावा भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह धोलिया, कुंवर करनी सिंह, नितेश माथुर, उमेद सिह बोकाडिया, रंजित सिंह बोकाडिया, भागचंद बरडिया, रतन लाल सोनी,  पदम जैनाग्रवाल बगल जी,  अमित डावर, कृष्णा सैनी, पूर्व पार्षद पूनम आर्य, सुनीता आर्य, आकांक्षा आर्य आदि कार्यक्रम में शामिल रह कर आनंद लिया। लाडनूं के थानाधिकारी रहे चुके और हाल ही में स्थानान्तरित हुए सीआई राजेन्द्र सिंह कमांडो एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने भी इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठाया। यहां उमड़ रह भारी भीड़ और निकट में हाईवे व खतरनाक करंट बालाजी चैराहे को ध्यान मे रखते हुए पुलिस प्रशासन से ट्रेफिक नियंत्रण और शांति व सुरक्षा की स्थिति को बनाए रखने में सराहनीय व्यवस्था की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए करें युवा- देवनानी, विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का लाडनूं दौरा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के ‘दक्षिणांचल स्तरीय युवा सम्मेलन’ में हुए शामिल

शहर चुनें

Follow Us Now