सिवरेज श्रमिकों को सुरक्षा के बचाव और मौसम परिवर्तन की सावधानियां बताई, एसटीपी द्वितीय पर रुडिप की सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिवरेज श्रमिकों को सुरक्षा के बचाव और मौसम परिवर्तन की सावधानियां बताई,

एसटीपी द्वितीय पर रुडिप की सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार तथा अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन में और सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में सीवरेज परियोजना के तहत एसटीपी द्वितीय पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा और मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।रूडीप के अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार श्रमिक के लिए सुरक्षा ही जीवन है, इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। इसमें लापरवाही नही करें और आसपास साफ-सफाई रखें, जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सके। सहायक अभियंता रियाज़ अहमद ने सभी श्रमिकों को सुरक्षा के सभी उपकरणों का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि श्रमिक सुरक्षा कार्यस्थल की पहली और अति आवश्यक जरूरत है।रुडिप केप के असलम खान ने श्रमिकों को मौसम परिवर्तन की जानकारी दी। साथ ही सर्दियां आते ही होने वाली मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे मे बताया। व्यक्तिगत स्वछता के साथ-साथ श्रमिक कार्ड योजना से होने वाले लाभों पर चर्चा की गई। सहायक निर्माण प्रबंधक रामकुमार सिंघल ने कहा कि सभी सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें। सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में एसओटी रामकिशोर एवं कृष्णा, अरविन्द, टिंकू, विस्वाजीत, सुप्रिया, अंजलि सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now