सरदार शहर में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा की भारी जीत, लगातार तीसरी बार हारे भाजपा के अशोक पींचा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरदार शहर में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा की भारी जीत, लगातार तीसरी बार हारे भाजपा के अशोक पींचा

सरदार शहर। चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा की जीत हुई है। इस जीत को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नीतियों पर जनता की मुहर लगना बताया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जनता ने अपने क्षेत्र के दिवंगत पंडित भंवरलाल शर्मा के पुत्र को जीत दिलवा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सरदारशहर के विधायक कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी, जिस पर 5 दिसंबर को उपचुनाव के लिए मतदानकिया गया, जिनकी गुरूवार को हुई मतगणना में उनके पुत्र अनिल शर्मा ने जीत कर अपने पिता का स्थान प्राप्त किया है। कांग्रेस की इस जीत के बाद उनके समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला और परस्पर मिठाइयां बांटी। उनके सामने भाजपा से चुनाव लड़ने वाले अशेाक पींचा की यह लगातार तीसरी हार हुई है।
भाजपा के अशोक पींचा को 26,852 वोटों से हराया
सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा 26,852 वोट से जीत गए हैं। उन्हें 91,357 वोट मिले, जबकि भाजपा के अशोक कुमार पींचा को 64,505 वोट मिले। सरदारशहर के चुनावी इतिहास में यह कांग्रेस की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पूर्व अनिल शर्मा के पिता स्व. भंवरलाल शर्मा 1998 में 37,550 वोट से जीते थे। इधर, रालोपा प्रत्याशी लालचंद मूंड को इस उपचुनाव में 46,753 वोट मिले हैं। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। स्व. भंवरलाल शर्मा के पुत्र अनिल कुमार शर्मा का जन्म 5 नवम्बर 1970 को हुआ था। वे मात्र मैट्रिक तक ही पढे हुए हैं तथा कृषि के साथ व्यापार से जुड़े हुए हैं। राजनीति में वे पहली बार सन 1995 में नगर पालिका सरदार शहर के अध्यक्ष चुने गए थे। गत फरवरी 2022 में इन्हें राज्य सरकार ने ईडब्लूएस बोर्ड का अध्यक्ष बनाते हुए राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया था।
शर्मा की पत्नी है करोड़पति
सरदारशहर के नवनिर्वाचित विधायक अनिल कुमार शर्मा के पास उनकी पत्नी से बहुत कम संपत्ति है। उनकी पत्नी करोड़पति है, जबकि उनके पास बहुत कम राशि है। चुनाव आयोग को दिए गए संपति के ब्यौरे के अनुसार अनिल शर्मा के नाम 2.52 लाख की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर एक करोड़ 92 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। शर्मा पर करीब 42 लाख रुपये का लोन भी है। इनकी पत्नी के पास आधा किलो से ज्यादा सोना और एक किलो चांदी है। पति-पत्नी दोनों के नाम करीब 41 बीघा जमीन भी है। इनकी पत्नी के नाम लग्जरी कार भी बताई गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now