समाज उपयोगी सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण आदि गतिविधियों का रखें सतत् संचालन- सीए संदीप बाल्दी, लाडनूं में भारत विकास परिषद की संवाद बैठक आयोजित, आचार्य श्री महाश्रमण का लिया आशीर्वाद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समाज उपयोगी सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण आदि गतिविधियों का रखें सतत् संचालन- सीए संदीप बाल्दी,

लाडनूं में भारत विकास परिषद की संवाद बैठक आयोजित, आचार्य श्री महाश्रमण का लिया आशीर्वाद

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं की एक बैठक यहां जैन विश्व भारती स्थित सत्कार कैंटीन में आयोजित की गई। इस संवाद बैठक की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के राजस्थान प्रांत के क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी भीलवाड़ा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संयुक्त संगठन सचिव विनोद सैन रहे एवं विशिष्ट अतिथि प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी, प्रांतीय संस्कार संयोजक दिव्या माथुर, प्रांतीय संपर्क संयोजक शिवकुमार शर्मा, प्रांतीय चिकित्सा शिविर प्रभारी हंसराज सोनी, जिला समन्वय संयोजक राकेश जांगिड़ शाखा अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी आदि रहे। भाविप के क्षेत्रीय महासचिव सीए संदीप बाल्दी ने बैठक में सदस्यों से संवाद करते हुए परिषद की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। परिषद सदस्यों ने उन्हें अवगत करवाया कि वे सब मिलकर टीम भावना एवं विशेष ऊर्जा से कार्य करते हुए लाडनूं शहर में अलग गरिमामय पहचान बनाए रखते हुए सेवा, सहयोग, संस्कार, संपर्क, पर्यावरण, महिला सहभागिता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने परिषद की लाडनूं शाखा की गतिविधियों की जानकारी उनसे साझा की। सीए संदीप बाल्दी ने लाडनूं शाखा द्वारा समाज उपयोगी सेवा, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण आदि कार्यों की गतिविधियों को निरंतर चलायमान रखने के लिए प्रेरित किया।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड व उद्यान का किया अवलोकन

बैठक में क्षेत्रीय संयुक्त संगठन सचिव विनोद सैन ने भारत विकास परिषद के वार्षिक कलेंडर के अनुसार सभी गतिविधियों की पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए लाडनूं शाखा के सभी सदस्यों की कार्यशैली और समर्पण भाव की प्रशंसा की और बताया कि लाडनूं शाखा प्रांत में एक आदर्श शाखा की पहचान रखती है। भारत विकास परिषद में समागत सभी अतिथियों ने इस अवसर पर लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भारत विकास परिषद द्वारा गोद लिए हुए एमरजैंसी वार्ड एवं उद्यान का अवलोकन भी किया। पीएमओ डॉ. भरत कसेरा ने सभी अतिथियों का दुपट्टा व साफा पहना स्वागत सत्कार किया।

आचार्य श्री महाश्रमण का आशीर्वाद लिया

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों ने जैन विश्व भारती में विराजित आचार्य श्री महाश्रमण से मुलाकात की। आचार्य श्री महाश्रमण ने कहा कि भारत विकास परिषद के प्रकल्प सेवा, सहयोग, संपर्क आदि की गतिविधियों के भाव से स्वस्थ व समर्थ समाज का निर्माण हो सकता है। उन्होंने सभी सदस्यों को मंगल पाठ बोलकर आशीर्वाद प्रदान किया। भेंट के दौरान सीए संदीप बाल्दी ने उन्हें भारत विकास परिषद के बारे में विस्तार से बताया।

बैठक में रही इन सबकी उपस्थिति

भाविप की बैठक का बैठक का शुभारंभ मां भारती व स्वामी विवेकानंद के फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत-सत्कार दुपट्टा पहना कर किया गया। प्रारंभ में परिषद के सचिव सुरेश जाजू ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की और प्रस्तावित गतिविधियों के बारे में बताया। इस बैठक में पुरूषोतम सोनी, हंसराज सोनी बृजेश माहेश्वरी, गजेंद्र सिंह ओड़ींट, सीए सुरेश जाजू, मोहन सिंह जोधा, रवींद्र सिंह राठौड़, गिरधर चौहान, कैलाश घोडेला, सीए नितेश माथुर, ललित नारायण सोनी, प्रकाश सोनी, प्रकाश गिड़िया, दिनेश सोनी, मनीष शर्मा, गणेश चौहान, विजय कुमार चौहान, डॉ. भरत कसेरा, राजेंद्र खटेड़, वीरेंद्र भाटी, लूणकरण शर्मा, राधेश्याम सांखला, महेंद्र बाफना, प्रवीण बरड़िया, लक्ष्मण शर्मा, दीनदयाल अग्रवाल, सुशील दाधीच, शंभुसिंह जैतमाल, दिव्या माथुर, ज्योति सोनी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now