पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण समारोह के वर्चुअल साक्षी बने बड़ी संख्या में लाडनूं से लोग, दशहरा मेला मैदान में उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखने के लिए लगा विशाल मेला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण समारोह के वर्चुअल साक्षी बने बड़ी संख्या में लाडनूं से लोग,

दशहरा मेला मैदान में उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखने के लिए लगा विशाल मेला

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां दशहरा मेला मैदान में उपखंड प्रशासन व नगर पालिका की ओर से विशाल स्क्रीन लगा कर बालोतरा के पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी एवं जयपुर मेट्रो फैज 2 आदि अन्य प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने के सम्पूर्ण समारोह का वर्चुअल लाइव प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ सामुहिक रूप से देख कर राजस्थान के इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के विकास, आधुनिक आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, उद्योग, निवेश, कनेक्टिविटी एवं जनकल्याण को नई गति देने वाली लगभग ₹1.05 लाख करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण एवं शिलान्यास किया। यह प्रदेश की प्रगति, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और ‘विकसित राजस्थान – विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्याण सिंह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से रूपा राम सैनी, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, भाजपा की पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, लूणकरण शर्मा, सुशील शर्मा दाधीच, नोरतनमद रैगर, विष्णु भोजक, गंगाराम रैगर, तेजकरण सांखला एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। यहां कार्यक्रम का संचालन जीवण बगड़िया ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now