गाय को राष्ट्र माता का दर्जा मिले और गौरक्षा सुनिश्चित हो- संत दयालपुरी महाराज, बादेड़ के भैरव धाम में गौ रक्षा अलख जगाई और दिलाई सबको शपथ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा मिले और गौरक्षा सुनिश्चित हो- संत दयालपुरी महाराज,

बादेड़ के भैरव धाम में गौ रक्षा अलख जगाई और दिलाई सबको शपथ

लाडनूं (kalamkala.in)। पूरे राजस्थान में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में गौरक्षा और वृद्ध माता-पिता की सेवा का आह्वान लेकर अलग जगाने वाले संत दयालपुरी महाराज ने कहा है कि जब तक इस देश में गाय की रक्षा नहीं होगी व गाय को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं दिया जाएगा, तब तक राष्ट्र का कल्याण नहीं होने वाला है। वे यहां लाडनूं दौरे के दौरान ग्राम बादेड़ स्थित सिद्धपीठ बादेड भैरव धाम में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।बाड़मेर के राष्ट्रीय गौ-रक्षक संत दयालपुरी महाराज ने आगे कहा कि गौ रक्षा मानव का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। क्योंकि, गाय कोई पशु नहीं बल्कि गाय माता है, जिसका दूध अमृत से कम नहीं है। गाय का महत्व केवल पौराणिक ही नहीं, बल्कि सनातन और वैज्ञानिक महत्व भी है। कार्यक्रम में संत दयालपुरी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को गौ रक्षा की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में संत दयालपुरी महाराज का अभिनंदन भी किया गया। संत दयालपुरी महाराज बाड़मेर के हैं और वहां की राजनीति के चलते दयालपुरी के वृद्ध आश्रम एवं गौ चिकित्सालय को वक्फ बोर्ड की राजनीति ने हटा दिया। तब से संत दयालपुरी पूरे राजस्थान का भ्रमण कर गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, गौ-रक्षा और बूढ़े माता-पिता की सेवा का अभियान चला रहे हैं।

हर धर्म करता है गौरक्षा की बात

यहां बादेड़ भैरव धाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भैरव उपासक जेठाराम महाराज ने भी गाय की रक्षा के लिए आगे आने के लिए सभी से आह्वान किया और उन्होंने बाबा भैरवनाथ एवं गुरु गोरखनाथ को भी गायों का रक्षक बताया। कार्यक्रम में प्रख्यात मोटीवेशनल गुरु शंकर आकाश ने भारतीय संस्कृति की सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु गोवंश की रक्षा को आवश्यक बताते हुए कृषि एवं मानव जीवन के विकास में गोवंश के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी धर्म नहीं है जो गौ रक्षा की बात न करता हो। कार्यक्रम में गोगाजी उपासक पप्पू राम महाराज, हरिप्रसाद स्वामी कुचामन, हरजीराम चौधरी, जितेंद्र स्वामी सीकर, कपिल सुजानगढ़, बजरंग ठोलिया सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। साथ ही विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद संत दयालपुरी महाराज यहां से डीडवाना के लिए रवाना हो गए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now