चतुर्थ ‘पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार’ के लिए प्रविष्टियां 31 जनवरी तक आमंत्रित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

चतुर्थ ‘पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार’ के लिए प्रविष्टियां 31 जनवरी तक आमंत्रित

पवन कुमार पहाड़िया। डेह/बीकानेर (kalamkala.in)। मुक्ति संस्था, बीकानेर के तत्वावधान में शुरू की गई प्रतिवर्ष ’राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कारों’ की श्रंखला के तहत इस वर्ष दो पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें पहला पुरस्कार राजस्थानी कथा साहित्य सृजन और दूसरा राजस्थानी महिला कथा सृजन पुरस्कार, जो केवल महिलाओं को ही अर्पित किया जायेगा। मुक्ति संस्था के सचिव कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बताया कि राजस्थानी भाषा में राष्ट्रीय स्तर पर ’पोकरमल राजरानी गोयल स्मृति राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार’ प्रतिवर्ष राजस्थानी कथाकारों को अर्पित किया जाता है। इसमें चयनित दोनों साहित्यकारों को पुरस्कार के तहत ग्यारह-ग्यारह हजार रुपये, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन-पत्र भेंट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित होगा। पोकरमल राजरानी गोयल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि वर्ष 2020 के बाद प्रकाशित राजस्थानी कहानी संग्रह अथवा उपन्यास की एक प्रति 31 जनवरी 2025 तक ’राजेन्द्र जोशी, तपसी भवन नत्थूसर बास ब्रह्म बगीचे के पीछे बीकानेर 334004’ के पते पर व्यक्तिगत अथवा डाक से प्रेषित की जा सकती है। पुरस्कार चयन के लिए गठित समिति का निर्णय अन्तिम और मान्य होगा।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के पंजाब नेशनल बैंक की बदतर हालात: दोषी कौन? (1) पीएनबी के नीचे स्थित एटीएम की हालत किसी सुलभ शौचालय से भी बदतर हुई, पान-गुटखा की पीक से सने बदबूदार चितकबरे दीवारों के कोने, फैली हुई गंदगी, बेतरतीब व्यवस्था, घुसने के दरवाजे पर भी बाधाओं का डेरा

शहर चुनें

Follow Us Now