दलित साहित्य दिवस व सावित्री बाई फूले गौरव सम्मान समारोह 9 को जोधपुर में,

संभाग स्तरीय सम्मान समारोह में अनेक गणमान्य अतिथि आएंगे

नागौर (kalam kala.in)। भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से 9 अक्टूबर को जोधपुर के गांधी प्रतिष्ठान सभागार में दलित साहित्य दिवस व सावित्रीबाई फूले गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह का उदघाटन सांचोर के श्री गणेश शिव मठ के गणेशनाथ महाराज करेंगे। मुख्य अतिथि जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे होंगे तथा अध्यक्षता अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहनपाल सुमनाक्षर करेंगे।

भारतीय दलित साहित्य अकादमी के नागौर जिलाध्यक्ष भीकाराम मेघवाल ने बताा कि इस दौरान विशिष्ट अतिथि अकादमी के प्रदेशाध्यक्ष स्वामी आत्माराम, उपाध्यक्ष हीरादेवी बरवड़ तथा अकादमी के महासचिव दिल्ली के श्री जय सुमनाक्षर होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक बाबूलाल निर्मल, प्रदेश कॉर्डिनेटर मूलचंद मेघवाल, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष माया फूलवारिया, विधि सलाहकार भीमारा मुडिया, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमलता कांसोटिया तथा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण इंदालिया आदि उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष भीकाराम मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दलितों पर बढ़ते अत्याचार को रोकना, महिला उत्पीडन की रोकथाम, समाज में व्याप्त कुप्रथाओं, कुरीतियों, नशावृत्ति पर रोक लगाना, महिला सशक्तिकरण करना और बालिका शिक्षा के साथ साथ दलित समाज की दशा व दिशा में बदलाव लाना होगा। मेघवाल ने बताया कि इस दौरान दलित समाज में जन जाग्रति लाने में भूमिका निभाने वाले समाजसेवकों, साहित्यकारों, लेखकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रतिभाओ को सावित्रीबाई फूले गौरव सम्मान व लोकदेवता बाबा रामदेव पुरस्कार सहित अनेक नामों से प्रचलित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।