लाडनूं के मुरली मनोहर मंदिर में भव्य सजावट के साथ शरद पूर्णिमा पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के मुरली मनोहर मंदिर में भव्य सजावट के साथ शरद पूर्णिमा पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

लाडनूं (kalamkala.in)। शरद पूर्णिमा के अवसर पर भवानी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में प्रसिद्ध प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जागरण का आयोजन किया गया और खीर का प्रसाद चंद्रमा कुछ चांदनी में रखा गया। जागरण के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर में विभिन्न आकर्षक झांकियां सजाई गई, जो पौराणिक पात्रों को जीवंत किया गया। इन मोहक झांकियों ने हर किसी को आकर्षित किया और सबका मन मोह लिया। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई गई और दीपों से सजावट की गई। भवानी नवयुवक मंडल द्वारा और नरेंद्र स्वामी द्वारा सजाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, लगाया अमृत खीर का भोग

इस अवसर पर मंदिर में आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम में स्थानीय भजन मंडलियों ने भक्ति रस से सराबोर कर देने वाले भजन प्रस्तुत किए।मंदिर परिसर में रातभर चले शरद पूर्णिमा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया धर्मलाभ उठाया। शरद पूर्णिमा के अमृतमय विशेष प्रसाद को ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मंदिर पहुंचे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने श्रद्धा से प्रसादी ग्रहण की।कार्यक्रम में महंत गौतमदत्त शास्त्री ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात का विशेष महत्व होता है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होता है और इस रात खीर बनाकर उसे चांदनी में रखने की परंपरा है। मान्यता है कि इस खीर को खाने से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहता है और उसमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सराहनीय रहीं सभी व्यवस्थाएं

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग तथा सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। इस अवसर पर चार्टर्ड एकाउंटेंट नीतेश माथुर, कार्यक्रम संयोजक जीवराज सिंह, पार्षद ओमप्रकाश मोहिल, बच्छराज नागपुरिया, नगर पालिका के लेखाकार राजेंद्र सिंह पंवार, पृथ्वी सिंह जैतमाल, सुरेश मोदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की भव्यता और अनुशासन की सराहना की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now