डाबड़ी से कसूम्बी जाने वाले मार्ग पर एक युवक से पुलिस ने पकड़े 52 पव्वा सादा देशी ‘ढोला मारू’ शराब

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डाबड़ी से कसूम्बी जाने वाले मार्ग पर एक युवक से पुलिस ने पकड़े 52 पव्वा सादा देशी ‘ढोला मारू’ शराब

लाडनूं (kalamkala.in)। डाबड़ी से कसूम्बी मार्ग पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने एक कट्टे में भरे देशी शराब ढोला मारू के 52 पव्वे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जसवंतगढ पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल महेश कुमार मय जाप्ता कांस्टेबल मुकेश कुमार व श्रवण कुमार को गश्त के दौरान गांव डाबड़ी में बस स्टैण्ड के पास पहुंचने पर सूचना मिली कि एक जवान उम्र का व्यक्ति कसूम्बी जाने वाली रोड पर पैदल-पैदल जा रहा है, जिसके पास कट्टे में भारी मात्रा में अवैध शराब है। उसने भूरे रंग चौकड़ीदार शर्ट व नीले रंग की जिंस पेंट पहनी हुई है। इस विश्वसनीय सूचना पर वहां से रवाना होकर सरहद डाबड़ी से कसूम्बी जाने वाली रोड पर पहुंचने पर उसी हुलिये का एक व्यक्ति पैदल-पैदल हाथ में कट्टा लिये जा रहा था। गाड़ी से उतरकर उसे रूकवाया, तो वह घबराकर भागने की कोशिश करने लगा। घेरा डालकर उसे पकड़ लिया गया। वह युवक सतवीर (23) पुत्र जगदीश प्रसाद मेघवाल उम्र 23 साल निवासी डाबड़ी (पुलिस थाना जसवन्तगढ) था। उसके कब्जे में प्लास्टिक के सफेद कट्टे में शराब से भरे पव्वे होना पाया गया। उस कट्टे में ढोला मारू ब्रांड के देशी सादा शराब से भरे प्लास्टिक के पव्वे मिले। पकड़े गए युवक के पास ज्यादा मात्रा में शराब अपने कब्जे में रखने व परिवहन करने के सम्बन्ध में लाईसेन्स व परमिट होना नहीं पाया गया। आरोपी सतबीर मेघवाल को धारा 19/54 राज. आबकारी अधिनियम 1950 की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद किए गए सफेद रंग के कट्टे में भरे शराब के पव्वों की गिनती करने पर कुल 52 पव्वे ढोला मारु देशी सादा शराब से भरे पाये गये।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now