लाडनूं शहर में अवैध निर्माण की भरमार, बिना रोक-टोक चल रहे हैं धुआंधार, मंगलम के पास बन रही विशाल बिल्डिंग बेधड़क, दनादन चल रहा है काम और मैटेरियल से रोक रखी है पूरी सड़क

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं शहर में अवैध निर्माण की भरमार, बिना रोक-टोक चल रहे हैं धुआंधार,

मंगलम के पास बन रही विशाल बिल्डिंग बेधड़क, दनादन चल रहा है काम और मैटेरियल से रोक रखी है पूरी सड़क

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर भर में अवैध और नियमविरुद्ध ढंग से जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं और इनमें अधिकांश कार्य कॉमर्शियल होने के बावजूद नगर पालिका द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जानी आश्चर्यजनक है। अधिशाषी अधिकारी ने ऐसे निर्माण कार्यों की तरफ ध्यान दिलाए जाने और लम्बे समय से चल रही शिकायतों को ध्यान में रख कर एक टीम का गठन किया गया, लेकिन इस टीम की कोई भी कार्रवाई कहीं भी नजर नहीं आई, उल्टे अवैध निर्माण कार्य संचालक अधिक बेखौफ हो गए हैं। यहां पहली पट्टी स्थित मंगलम अस्पताल के पास वार्ड नं 44 में नियमविरुद्ध ऐसा ही निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। इस निर्माण कार्य को कुछ दिनों पूर्व रोका भी गया, लेकिन इसके उपरांत भी निर्माणकर्ता द्वारा हठधर्मिता व मिलीभगत कर नियमविरुद्ध नगर पालिका की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य पुन: चालू रखे हुए है। इसे देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि कार्य पुनः चालू किया जाने के पीछे निर्माणकर्ता एवं पालिका कर्मियों या पालिका प्रशासन की खुली मिलीभगत है। शहर के जागरूक लोगों ने इस मामले में निर्माण कर्ता के साथ मिलीभगत करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की चेतावनी दी है। रविवार को दिनभर नगरपालिका से मिलीभगत कर नगरपालिका की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य किया जाना जारी रहा। इसकी सूचना नगर पालिका के एस.आई. महेंद्र व अन्य जिम्मेदारों को दे दी गई, लेकिन इसके बावजूद भी चल रहे अवैध निर्माण को बंद नहीं करवाया गया। लोगों ने इसका पूरा वीडियो भी बनाया। निर्माण कार्य लगातार चालू है और लगता है कि दिन-रात चलता रहेगा। एक जागरूक नागरिक राजेश खटेड़ ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन शहर के विकास में पूरी तरह नाकारा नजर आ रहा है और अवैध निर्माण की आड़ में अवैध वसूली में सारे मिलकर आगे निकलने की होड़ में लगे हुए प्रतीत हो रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now