पीएम श्री विद्यालय केसर देवी स्कूल में सबने मिलकर किया पौधारोपण
लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री केशर देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत शनिवार को पौधरोपण किया गया। प्रधानाचार्य विजय सिंह चौहान ने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेशानुसार हरियालो राजस्थान के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ को सार्थक करते हुए विद्यालय में सभी स्टाफ सदस्यों ने मिलकर पेड़ लगाने का कार्यक्रम सम्पन्न किया व उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
फल-फूलदार और छायादार पेड़ लगाए
कार्यक्रम प्रभारी पूनम चौधरी के अनुसार पौधरोपण कार्यक्रम के तहत फलदार, फूलदार और छायादार पेड़ लगाए गए। पर्यावरण प्रेमी शिक्षाविद् शिवशंकर बोहरा ने बताया कि वृक्षारोपण समय में महती आवश्यकता है। पेड़ धरती का श्रृंगार होते हैं और पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में वृक्षों की महत्ती भूमिका होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण करके पौधों का संरक्षण करना जरूरी है।
लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
पार्षद सुमित्रा आर्य ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि एक पेड़ की सुरक्षा एक पुत्रवत् होती है, तभी एक पौधा वृक्ष का स्वरूप लेता है। इसलिए लगाए गए पौधों का संरक्षण करना हमारा दायित्व रहना चाहिए। इसके बाद स्टाफ सदस्यों ने वृक्षारोपण करने के बाद उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में परमेश्वरी, आरती पटेल, शशि शर्मा, भगवती, प्रेमलता, सरोज बाला, रीना शर्मा, अनिल नेहरा, योगेंद्र सिंह, आकिब जावेद, संतोष स्वामी, पूनम वर्मा, रामगोपाल, राजकुमार स्वामी, वेद प्रकाश पारीक, गजानंद, निलेश पारीक, शंकर लाल स्टाफ सदस्यों के अलावा एसडीएमसी सदस्य उपस्थित रहे।







