सब बदला-बदला सा नजर आने लगा है, लाडनूं के राहूगेट से सुख सदन की सड़क के नवीनीकरण से हनुमान मंदिर चौक का सारा दृश्य बदल गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सब बदला-बदला सा नजर आने लगा है,

लाडनूं के राहूगेट से सुख सदन की सड़क के नवीनीकरण से हनुमान मंदिर चौक का सारा दृश्य बदल गया

लाडनूं (kalamkala.in)। जैसे-तैसे समस्याएं सामने आ रही हैं, वैसे-वैसे ही उनका समाधान भी तेज गति पकड़ता जा रहा है। लाडनूं शहर के हालात तीव्र गति से सुधार में आ रहे हैं। बस स्टेंड के सुधार के बाद अब लाडनूं के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के राहूगेट (राव गेट) से लेकर सुख सदन होते हुए सब्जी मंडी गांधी चौक की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग की सुध भी नगर पालिका ने ले ली है। अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने अपने समक्ष आने वाली शहर की हर समस्या के निराकरण की ठान रखी है। राहू गेट से हनुमान मंदिर चौक-सुख सदन होकर जो सड़क जा रही थी, उसकी हालत बहुत ही बदतर थी। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण उबड़-खाबड़ बन चुके इस मार्ग की अब कायापलट होने जा रही है। ठेकेदार ने दिन-रात एक करके काम शून्य कर रखा है। रात के समय में भी भीषण सर्दी के बावजूद ठेकेदार के श्रमिक सड़क के कार्य में जुटे हुए हैं। उनके पसीने का रंग इस सड़क मार्ग में आमजन को देखने कै मिलेगा। तेज गति से हो रहे इस काम के कारण जब 5 फरवरी को आचार्य श्री महाश्रमण अपनी साधु-संतों की टोली और श्रावक-श्राविकाओं की मंडली के साथ इधर से गुजरेंगे तो सबकुछ बदला हुआ ही नजर आएगा। नगर पालिका की कार्यशैली को लेकर प्रायः लोग सशंकित रहते थे, लेकिन इन दिनों सबकुछ बदला हुआ है। सब तेज, सब शीघ्र, सब दुरुस्त और सब चुस्त हो चुके हैं। यह होता है नेतृत्व, यह होता है काम करने का संकल्प‌। इससे पहले लाडनूं के प्रवेश मार्ग लव लाडनू सेल्फी पॉइंट पर लगी हाईमास्ट लाइट के खराब होने की जानकारी मिलते ही तुरंत एक्शन लिया गया और वह चौराहा अब रोशनी से जगमगाने लगा है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now