मंगलपुरा के धन्नावंशी बैरागी विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न, रामेश्वर दास खंगार ने एक कमरा और एक पानी का हौद बनवाने की घोषणा की, समाज के लोगों ने किया स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंगलपुरा के धन्नावंशी बैरागी विद्यालय के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न,

रामेश्वर दास खंगार ने एक कमरा और एक पानी का हौद बनवाने की घोषणा की, समाज के लोगों ने किया स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम मंगलपुरा में मेगा हाइवे स्थित धन्नावंशी बैरागी विद्यालय भवन में पुनर्निर्माण के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति में भूमि पूजन व शिलान्यास का कार्यक्रम विधिवत् रूप से आयोजित किया गया। धन्नावंशी स्वामी समाज के अध्यक्ष भंवर दास स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में निर्धारित मुहूर्त के अनुसार नए भवन के निर्माण के लिए नींव भरने का शुभ कार्य तथा भूमि पूजन रामेश्वर दास खंगार व उनकी धर्मपत्नी ने करवाया। इस अवसर पर रामेश्वर दास स्वामी खंगार ने नव-निर्माणाधीन धन्नावंशी बैरागी विद्यालय में एक कमरा और एक पानी का हौद निर्माण करवाने की घोषणा की, जिसका समस्त स्वामी समाज ने स्वागत किया। गौरतलब है कि धन्नावंशी बैरागी विद्यालय मंगलपुरा में एक बड़ा हॉल, चार कमरे (साईज – 18×16) और बरामदा व शौचालय आदि का निर्माण करवाया जाना है। बुधवार को आयोजित इस भूमि-पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में स्वामी समाज के अध्यक्ष भंवर दास, दानदाता व शिलान्यास कर्ता रामेश्वर दास स्वामी खंगार के अलावा बड़ी संख्या में समाज के मौजीज लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुनिश्री ओमदास, राधेश्याम कसूम्बी, शंकर दास, हनुमान दास, सीताराम, नारायण दास, दयानंद दुजार, महावीर प्रसाद, जगदीश प्रसाद, हरिदत्त, भंवर दास, रामदेव, गोविंद दास, तुलसीदास, भागीरथ दास, जयचंद दास आदि के साथ लाडनूं तहसील के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में धन्नावंशी समाज बंधुओं की मौजूदगी भी रही।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now