कसूम्बी के किसानों ने भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान के लिए मांगा सरकार से मुआवजा, ज्ञापन सौंपा और तबाही बताई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कसूम्बी के किसानों ने भारी बारिश से फसलों को हुए नुकसान के लिए मांगा सरकार से मुआवजा, ज्ञापन सौंपा और तबाही बताई

लाडनूं (kalamkala.in)। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से किसानों को हुए नुकसान को लेकर ग्राम कसूम्बी के कृषकों ने यहां उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन देकर कंपनी सर्वे करवाने और उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत कसुम्बी अलीपुर के अन्तर्गत राजस्व ग्राम कसूम्बी अलीपुर, कसूम्बी जाखला, कसूम्बी उपाद‌ड़ा तथा कसूम्बी नलिया में गत दिनों हुई भारी वर्षा से किसानों की फसलों मूंग, मोठ, ग्वार, बाजरा व तिल को बहुत नुकसान हुआ है। इनकी फसलें पूर्णतः नष्ट हो गई, जिससे किसानों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। अतः ग्राम पंचायत कसूम्बी में बर्बाद हुई फसलों का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलवाया जाए।

ग्रामीणों ने व्यक्त की पीड़ा

किसानों ने बताया कि भारी बारिश से उनका बहुत नुकसान हुआ है, जिसका सर्वे करवा कर एवं पटवारी से गिरदावरी करवा कर फसल खराबे का मुआवजा दिलवाया जाना चाहिए। किसान नेता आनंद बागड़ा, सुरजाराम राहड़, अनिल पिलानिया, दुर्गाराम बीरड़ा ने बताया कि गांव में मूंग, मोठ, ग्वार व तिल की फ़सलें पूरी तरह से तबाह हो गई है। किसानों की खेतों में की गई महीनों की मेहनत भारी बारिश के कारण मात्र 2 घंटे में पानी में मिल गई। इसका सर्वे करवाया जाना और सभी किसानों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा कर जल्दी सर्वे करवा कर मुआवजे का आकलन करवा कर किसानों को राहत दी जाने का भरोसा दिलाया।

इन सबने दिया ज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में आनंद बागड़ा, अनिल पिलानिया, सुखाराम, विनोद, दुर्गाराम बीरड़ा, प्रभु राम, हनीफ गौरी, राहुल, भंवरलाल, चैनाराम, नाथूराम, मदनसिंह, बाबूलाल आदि शामिल थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now