मूण्डवा शहर में दो जगह अज्ञात कारणों से आग लगी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, 15 दिनों म़े 20 जगह लगी आग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मूण्डवा शहर में दो जगह अज्ञात कारणों से आग लगी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू,

15 दिनों म़े 20 जगह लगी आग

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। शहर में दो जगहों पर अज्ञात कारणों से आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों ही जगह आग से किसी भी प्रकार की कोई जन-धन हानि नहीं हुई। रविवार को शहर के पोखण्डी तालाब और ज्ञान तालाब की अगोर भूमि में उगी व सूखी घास में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग को फैलते देख आसपास के रहवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाते ही दमकल कर्मी दोनों की जगह मौके पर पहुंच गये और करीब एक-एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जगह आग पर काबू पा लिया गया। रविवार को सुबह पोखंडी तालाब और दोपहर बाद ज्ञान तालाब के अगोर में आग लगी। दमकल कर्मियों का कहना है कि पिछले 15 दिनों में लगभग 15-20 जगहों से आग लगने की खबरें आई हैं। सबसे ज्यादा आग की घटनाएं खेतों एवं अगोरों में उगी हुई सूखी घास में लगी हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now