लाडनूं में तेरापंथ महिला मंडल के ‘अमृतम भवन’ का उद्घाटन सम्पन्न, भक्तामर के पाठ और जैन संस्कार विधि से करवाया गृह-प्रवेश, आचार्य श्री महाश्रमण, साध्वी प्रमुखा आदि ने किया पदार्पण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में तेरापंथ महिला मंडल के ‘अमृतम भवन’ का उद्घाटन सम्पन्न,

भक्तामर के पाठ और जैन संस्कार विधि से करवाया गृह-प्रवेश, आचार्य श्री महाश्रमण, साध्वी प्रमुखा आदि ने किया पदार्पण

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां तेरापंथ महिला मंडल के नवनिर्मित ‘अमृतम् भवन’ का उद्घाटन कार्यक्रम गुरुवार 23 अप्रेल को हुआ। यह उद्घाटन कार्यक्रम भवन में ‘भक्तामर’ के जाप से प्रारंभ किया गया। फिर साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुतविभा ने भवन में मंगल पदार्पण किया। उनके साथ में साध्वीवर्या व शासन गौरव कल्पलता व अन्य साध्वी वृंद भी पधारे। इस अवसर पर साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा ने कहा कि यह अमृतम् भवन बाहर से तो छोटा सा दिखाई दे रहा है, पर अंदर आते ही इसकी भव्यता नजर आ रही है। इसे लेकर बहनों में बहुत उल्लास और उमंग दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जितनी खुशी एक गृह में प्रवेश पर होती है, वैसी ही खुशी सबके चेहरे पर दिखाई दे रही है। देख कर लग रहा है कि सब महिलाएं अपने खुद के घर आ गई हैं। महिला मंडल की बहनें इसी तरह आगे बढ़ती रहें और नए-नए कार्य करती रहे। अविनाश नाहर व उनकी टीम ने जैन संस्कार विधि द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया संपादित करवाई।

आचार्य श्री महाश्रमण ने किया पदार्पण

इसके पश्चात आचार्य श्री महाश्रमण का पावन पदार्पण भी अमृतम भवन में हुआ। गुरुदेव महाश्रमण ने कहा कि महिला मंडल की बहनें अच्छा कार्य कर रही हैं। शासन माता का स्वप्न था कि महिलाएं आगे बढ़ती रहें और अच्छे कार्य करती रहें। उपाध्यक्ष शोभा दूगड़ ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। उद्घाटन कर्ता सुशीला-उम्मेद बोकड़िया के अभिनंदन पत्र का वाचन ट्रस्टी व लाडनूं महिला मंडल की अध्यक्ष आरती कठौतिया ने किया।प्रदीप कुंडलिया के अभिनंदन पत्र का वाचन ट्रस्टी व महिला मंडल परामर्शक पुष्पा बैद ने किया। सुशीला बोकडिंया ने अपनी भावना प्रस्तुत की।

ये सब ट्रस्टी हैं अमृतम भवन के

अमृतम भवन के ट्रस्टी गण प्रीति-सुरेंद्र घोषल लाडनूं-दिल्ली, शोभा-धनपत दूगड़ लाडनूं-कोलकता,
कल्पना-प्रकाश बैद लाडनूं-कोलकता, आरती-राकेश कठोतिया लाडनूं-मुंबई, रेणू-राजेश दूगड़ लाडनूं-वापी, शांति-रणजीत सिंह पगारिया लाडनूं-विशाखापट्टनम, सुमन-शरद गोलछा लाडनूं-कोलकता, भीकम चंद-मंजू नाहटा, चंदा-पदम भूतौड़िया लाडनूं-कोलकाता, राजश्री-अजीत चोरड़िया लाडनूं-सूरत, पुष्पा-नरपत बैद लाडनूं-जयपुर, नीतू-विकास बैद लाडनूं-दिल्ली, सुशीला-उम्मेद बोकड़िया लाडनूं-चेन्नई, पुष्प लता-हुलास चंद चोरड़िया लाडनूं-सिलचर, पुष्पा-सतीश घोड़ावत लाडनूं-अहमदाबाद, हर्षला-राजेश कोठारी लाडनूं-मुंबई, संतोष-सुरेंद्र चोरड़िया लाडनूं-कोलकाता ये सभी ट्रस्टी गण हैं। कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष सुमन गोलछा ने किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला मंडल से प्रधान ट्रस्टी कनक बरमेचा, रंजू खटेड़, लाडनूं महिला मंडल के परामर्शक पुष्पा बैद, मंत्री लीना दूगड़, उपाध्यक्ष समता बोकडिया, पार्षद व उप मंत्री रेणु कोचर, प्रचार प्रसार मंत्री सुमन नाहटा व डॉ. मानक कोठारी, सुश्री कमला कठोतिया व डॉ. सुशीला बाफना, कन्या मंडल से कोमल, वर्षा आदि व सभी कार्य समिति सदस्य बहनें, निवासी व प्रवासी सभी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन उपमंत्री सुनीता बैद ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now