पिछले छह माह से पुलिसकर्मी विजयपाल को जान से मारने पर तुले हैं आधा दर्जन लोग, डेढ माह पहले छुट्टी पर आने पर लाठियों व सरियों से किया जानलेवा हमला, अब तक कोई नहीं पकड़ा जाने से असंतोष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पिछले छह माह से पुलिसकर्मी विजयपाल को जान से मारने पर तुले हैं आधा दर्जन लोग,

डेढ माह पहले छुट्टी पर आने पर लाठियों व सरियों से किया जानलेवा हमला, अब तक कोई नहीं पकड़ा जाने से असंतोष

लाडनूं (kalamkala.in)। एक बाप ने अपने पुलिसकर्मी बेटे पर जानलेवा हमला करने के आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद करीब डेढ़ माह से अधिक बीत जाने पर भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने और कोई विशेष कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर अफसोस जताया है। एक जुलाई के बाद वह पुलिस थाने से लेकर उच्च स्तर के पुलिस अधिकारियों से भी मिल चुका, लेकिन सक्षम कार्रवाई नहीं होने से बेहद दु:खी और चिन्तित है। यह मामला गिरधारीपुरा गांव का है, जहां छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी के साथ यह वारदात हुई। आधा दर्जन लोगों ने एक राय होकर इस छुट्टी पर आए पुलिसकर्मी को जान से मारने के लिए लोहे के सरिए और लाठियां लेकर उस पर हमला किया और तोड़-फोड़ व मारपीट की, जिसमें पुलिसकर्मी का सिर फूट गया, उसके सिर में नौ टांके आए। उसके हाथ और शरीर पर भी चोटें आईं। यह वारदात गत 30 जून की है। इसमें पुलिसकर्मी के छोटे-छोटे बेटे-बेटी को भी चोट आई और बीच-बचाव करने आए उसके पिता को भी हमलावरों ने पीटा। मारपीट के साथ पुलिसकर्मी की गाड़ी के शीशे व मोबाइल तोड़ दिए तथा एक हजार रुपए, गाड़ी के कागजात व चाबी निकाल कर ले गए। वे हमलावर उस पुलिसकर्मी को मरा हुआ समझ कर छोड़ कर चले गए। पुलिसकर्मी व हमलावरों के बीच यह पुरानी लड़ाई चल रही बताई जा रही है‌। इस पुलिसकर्मी ने पहले भी जसवंतगढ पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर जान से मारने की धमकियां देने के आरोप हमलावरों पर लगाए थे।

एक जुलाई को दर्ज हुई थी यह रिपोर्ट

इस जानलेवा हमले की रिपोर्ट घायल पुलिसकर्मी विजयपाल के पिता सोहनलाल (56) पुत्र घासीराम जाट निवासी गिरधारीपुरा ने पुलिस थाना जसवंतगढ को देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया कि उनका पुत्र विजयपाल 30 जून को अपने बच्चों पुत्र मयंक (12) व पुत्री गुंजन (9) को साथ लेकर अपनी गाड़ी में उन्हें कॉपी-किताब दिलाने के लिए ग्राम ध्यावा के लिए रवाना हुआ, तो अभियुक्तगण जेठाराम, जयराम पुत्रगण बेगाराम, हरिप्रसाद, धर्मचन्द पुत्र जेठाराम, हडमानराम पुत्र जयराम, रामप्रकाश पुत्र जयराम समस्त जाति जाट, निवासीगण गिरधारीपुरा अपने हाथों में सरिये व लाठियां लेकर गाड़ी के आड़े फिर गए व सुनियोजित तरीके से उनके पुत्र विजयपाल की हत्या करने के उद्देश्य से उसकी गाड़ी पर हमला कर दिया। उसे चोट पहुंचाने के लिए गाड़ी के शीशे तोड़ दिये। शीशे टूटने से गाड़ी के अन्दर बैठे विजयपाल व उसके पुत्र मयंक उम्र 12 वर्ष व पुत्री गुंजन उम्र 9 वर्ष के भी चोटें आयी। बाद में अभियुक्तगण विजयपाल को गाड़ी से बाहर निकालकर मारने के लिए उस पर लाठियों व सरियों से जानलेवा हमला किया, जिससे विजयपाल के सिर में गंभीर चोट आयी तथा एक हाथ तोड़ दिया व शरीर पर जगह-जगह चोटें आयी। विजयपाल ने घायल अवस्था में ही अपनी पत्नी शारदा को फोन किया कि ये लोग उसे मार रहे हैं। तब शारदा ने विजयपाल के पिता और अपने श्वसुर को घटना की सूचना दी, तो वे तुरन्त भागकर घटनास्थल पर गये‌। वहां इन सभी आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की, उसकी कमर में सरिये की चोटें मारी व अभियुक्तगण ने उसका मोबाईल छीन कर तोड़ दिया। मोबाईल के कवर में रखे हजार रूपये भी उन्होंने निकाल लिए। इसके अलावा विजयपाल का रूपयों से भरा बटुआ व गाड़ी के कागजात आदि भी निकाल लिये। वे गाड़ी की चाबी निकालकर भी अपने साथ ले गये। विजयपाल की सिर की चोट से खून बहने के कारण अभियुक्तगण उसे मरा हुआ समझकर वहां से भाग गए। फिर विजयपाल को सरकारी अस्पताल डीडवाना लेकर गए, जहां प्राथनिक उपचार के बाद में चोटें गंभीर होने से विजयपाल को हाई सेन्टर जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया। अभियुक्तगण द्वारा मोबाईल तोड़ने व गाड़ी तोड़ने से हमें करीब 1 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अभियुक्तगण बदमाश प्रवृति के व्यक्ति हैं, वे पिछले 6 महिने से विजयपाल पर कई बार हमले कर चुके। अब उन्होंने विजयपाल को जान से मारने के उद्देश्य से फिर हमला किया था। एक जुलाई को दी गई इस रिपोर्ट को पुलिस थाना जसवन्तगढ ने धारा 115(2), 126(2), 189(2), 303(1), 303(1), 324(4), 110 भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक इकबाल खां को सौंपी गई थी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

व्यस्त सड़कों से अवैध अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाए जाने के निर्देश, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा, ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करें और यातायात नियमों की सख्ती बरती जाए

लाडनूं नगर पालिका में आयोजित विशेष शिविर में की गई सभी महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच, ‘नारी लीड स्वच्छता अभियान’ के तहत पालिका कार्यालय की महिला कर्मियों व महिला सफाईकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

शहर चुनें

Follow Us Now